उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर तीखी टिप्पणी की है। कानपुर देहात में एक कथा कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा से आजम खां की जेल से रिहाई को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां को 'असुर' कह दिया। अपर्णा ने कहा कि ऐसे लोगों की बात करने के बजाय कथा सुननी चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का भरोसा जताया। वहीं, दूसरी ओर आजम खां ने असदुद्दीन ओवैसी से अब्दुल नाम को लेकर माफी मांगने की बात कही है।