16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर के पांच मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत, 25 लोगों का रेस्क्यू

Uttar Pradesh News: कानपुर के पटकापुर स्थित पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला और 15 साल के किशोर की मौत हो गई। कई लोग झुलस गए और कुछ छत से कूदकर घायल हुए। दमकल की टीम ने छह लोगों को बचाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 16 Nov 2026, 9:15 AM IST

UP News

कानपुर के 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत (Photo ANI)

Radhika Apartment Fire: कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त अपार्टमेंट में रहने वाले लोग गहरी नींद में थे। सुबह करीब 4:30 बजे नीचे के फ्लैट में लगी आग कुछ ही देर में ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। धुआं और आग की लपटें देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। बाहर निकलने का रास्ता संकरा होने के कारण कई लोग अपार्टमेंट में फंस गए। कुछ ने पड़ोसी मकानों की छतों और दीवारों के सहारे जान बचाई, जबकि कुछ लोग नीचे कूदकर घायल हो गए।

नीचे के फ्लैट में लगी आग, ऊपर की मंजिलों तक पहुंचीं लपटें

यह हादसा फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर चौकी इलाके में रामनारायण बाजार स्थित गणेश मंदिर वाली गली में हुआ। यहां पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले नीचे के फ्लैट में लगी थी। इसके बाद तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। अपार्टमेंट में करीब 12 परिवार रहते थे। आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे, लेकिन इमारत से बाहर जाने का रास्ता काफी संकरा था। इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।

महिला और 15 साल के किशोर की मौत, कई लोग झुलसे

इस अग्निकांड में एक महिला और 15 साल के किशोर की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए, जबकि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग बालकनी और छत से नीचे कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मोहल्ले के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने पटरे लगाकर बगल के मकान से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर अपार्टमेंट में फंसे करीब छह लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया।

पांच से छह फीट चौड़ी गली में बना था अपार्टमेंट

जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी, उसका मकान नंबर 9/74 है। यह अपार्टमेंट करीब दो साल पहले पांच से छह फीट चौड़ी गली में बनाया गया था। इसमें कुल 12 फ्लैट थे। बाहर निकलने के लिए एक ही संकरा रास्ता होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई।

महिला ने लगाया 112 पर फोन नहीं उठाने का आरोप

अपार्टमेंट में रहने वाली शकुंतला गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आग लगने के बाद डायल 112 पर फोन किया था, लेकिन कॉल नहीं उठाई गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद लोग छतों से कूदकर नीचे आए। इस दौरान उनके बेटे घायल हो गए, जबकि उनके पति आग में झुलस गए। उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

एसीपी कोतवाली अमित पांडे ने बताया, "देखिए, आज सुबह करीब 4:30 AM बजे हमें सूचना मिली कि फीलखाना थाने के पटकापुर चौकी इलाके में मौजूद राधिका अपार्टमेंट में आग लग गई है। जैसे ही हमें सूचना मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर टीम को वहां भेजा। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। बिल्डिंग में करीब 12 फ्लैट थे। कुछ लोग आस-पास के घरों की दीवारों से चढ़कर भागने में कामयाब रहे, जबकि फायर टीम ने करीब छह लोगों को बचाया। उनमें एक बुजुर्ग, कुछ महिलाएं और एक बच्चा था…"

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फिलहाल पुलिस और संबंधित टीमें हादसे की जांच कर रही हैं।