13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी पते से 21 करोड़ का कारोबार! जीएसटी विभाग की जांच में 3.85 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Kanpur Gst News:फर्जी पते पर जीएसटी पंजीयन कर 21.39 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग ने करीब 3.85 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। पनकी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:37 AM IST

Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur News: कानपुर में फर्जी व्यापारिक पता दिखाकर जीएसटी पंजीयन कराने और करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। राजस्थान के जयपुर निवासी फर्म संचालक ने कानपुर का पता दर्ज कराकर एमएस आरएस सर्विसेज के नाम से पंजीयन कराया था। छह महीने बाद विभागीय जांच में मौके पर कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध कारोबार के आंकड़ों की जांच में करीब 3.85 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। राज्य कर विभाग की तहरीर पर पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फर्जी पते पर कराया गया था जीएसटी पंजीयन?

राज्य कर विभाग की उपायुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा) क्षेत्र-बी सुषमा सिंह के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर स्थित सेन कॉलोनी, स्टेशन रोड निवासी रौनक शर्मा ने 12 अप्रैल 2023 को एमएस आरएस सर्विसेज के नाम से जीएसटी पंजीयन कराया था। इसके लिए उन्होंने कानपुर का पता ऑफिस नंबर-25, पीजी ब्वॉयज हॉस्टल, उनामे रोड, रतनपुर कॉलोनी के पास, पुराना कानपुर दर्ज कराया था।विभागीय अधिकारियों ने पंजीयन के करीब छह महीने बाद संबंधित पते पर पहुंचकर स्थलीय जांच की। इस दौरान वहां घोषित व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। जांच में सामने आया कि फर्म संचालक ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कानपुर का पता दिखाकर जीएसटी पंजीयन कराया था।

जीएसटी पोर्टल पर 21.39 करोड़ की बिक्री, टैक्स चोरी का आंकड़ा 3.85 करोड़

व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिलने के बाद राज्य कर विभाग ने जीएसटी कॉमन पोर्टल पर उपलब्ध फर्म के कारोबार से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12 अक्तूबर 2023 तक फर्म की कुल बिक्री 2139.01 लाख रुपये दर्ज मिली। यह रकम करीब 21 करोड़ 39 लाख रुपये होती है।विभागीय जांच में इस कारोबार पर करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये की टैक्स चोरी किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

जयपुर में रहने वाले फर्म संचालक को भेजे कई नोटिस, नहीं मिला जवाब

राज्य कर विभाग ने फर्म संचालक रौनक शर्मा से संपर्क करने के लिए लगातार पत्राचार किया। इस दौरान जानकारी मिली कि वह जयपुर के रहने वाले हैं। विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उपायुक्त सुषमा सिंह ने पनकी थाने में तहरीर देकर फर्म संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर फर्म संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#में अब तक