5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: मुनाफे का सपना दिखाकर 19.52 लाख ऐंठे, रकम मांगी तो टेलीग्राम से किया ब्लॉक

Kanpur Crime News: कानपुर के केशवपुरम में टेलीग्राम ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर आरओ कारोबारी से 19.52 लाख रुपये ठग लिए गए। रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 5 Nov 2026, 4:30 PM IST

Cyber Fraud

साइबर फ्रॉड (फोटो सोर्स: ANI)

Telegram Investment Fraud: कानपुर में शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने की चाह एक आरओ कारोबारी को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए कारोबारी को निवेश का झांसा देकर 19 लाख 52 हजार 361 रुपये हड़प लिए। ठगी के लिए आरोपियों ने ग्रुप में फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर ऐसा भरोसा बनाया कि कारोबारी ने अपनी जमा पूंजी के साथ पत्नी के खाते से भी लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रावतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर जीता भरोसा

केशवपुरम आवास विकास निवासी संतोष कुमार कश्यप आरओ का कारोबार करते हैं। उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिए एक लिंक आया था। लिंक खोलने पर वह एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में मौजूद लोग खुद को शेयर ट्रेडिंग का संचालक बताते थे। वे निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का दावा करते थे। इतना ही नहीं, ग्रुप के अन्य सदस्य भी अपने मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते थे। इससे संतोष को लगा कि ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद होगा।

अपने और पत्नी के खाते से भेजे 19.52 लाख

आरोपियों के झांसे में आकर संतोष ने निवेश करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने बैंक ऑफ इंडिया के खाते और पत्नी स्नेहलता के एसबीआई खाते से धीरे-धीरे कुल 19 लाख 52 हजार 361 रुपये आरोपियों की ओर से बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में मुनाफे की उम्मीद में वह रकम लगाते रहे, लेकिन जब उन्होंने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो आरोपी और पैसे जमा करने का दबाव बनाने लगे।

रकम मांगी तो टेलीग्राम ग्रुप से निकाला

संतोष ने जब आरोपियों से रकम लौटाने को कहा तो उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप से बाहर करने के साथ ही उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपियों से संपर्क का रास्ता भी बंद हो गया। तब कारोबारी को समझ आया कि शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी की गई है।एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

#में अब तक