15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बेटी को ले जाओ, कुछ हुआ तो जिम्मेदारी नहीं’: ससुर के फोन से घबराई मां, मुकदमा दर्ज

Mental Harassment Case:पश्चिम बंगाल में लोजपा (रामविलास) की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एकता बगारिया ने बेटी के ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 19 Oct 2026, 5:25 PM IST

Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur Crime News:कानपुर में ससुराल में बेटी को मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। यह आरोप पश्चिम बंगाल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एकता बगारिया ने लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के ससुर ने कोलकाता फोन कर उसे कानपुर से ले जाने के लिए कहा और किसी घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया। एकता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौकरी छोड़कर कानपुर आई थी बेटी

एकता बगारिया के मुताबिक, उनकी बेटी ध्वनि बगारिया की शादी कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास-1 निवासी सरोज यादव के बेटे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुर उस पर नौकरी छोड़कर कानपुर आने और ससुराल की संपत्ति की देखभाल करने का दबाव बना रहे थे। इस दबाव के चलते बेटी ने नौकरी छोड़ दी और कानपुर आ गई।

रोजाना अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

एकता का आरोप है कि कानपुर आने के बाद बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ रोजाना अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। इससे बेटी मानसिक तनाव से गुजर रही थी। एकता के अनुसार, बेटी को उम्मीद थी कि ससुराल में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन उसे लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन दिन पहले घर छोड़कर चला गया दामाद

एकता बगारिया ने बताया कि तीन दिन पहले उनका दामाद बिना कुछ बताए घर से चला गया। इसके दो दिन बाद बेटी के ससुर सरोज यादव ने कोलकाता फोन किया। आरोप है कि उन्होंने एकता से कहा कि वह कानपुर आकर अपनी बेटी को ले जाएं। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।ससुर की ओर से कही गई इस बात के बाद एकता बगारिया ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एकता बगारिया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

#में अब तक