महिला के मुताबिक, तीन अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे वह घर पर थी। इसी दौरान जेठ ने बिना किसी बात के उस पर जूता फेंककर मार दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद सास, ससुर और जेठानी ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि अचानक हुए विवाद और मारपीट से वह परेशान हो गई।