पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर संदीप सिंह की पत्नी कंचन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी फ्लैट की तरफ पहुंचे। पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की मदद से संदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।