10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur ATM Fraud: एटीएम में मदद के बहाने बदल लिया कार्ड, खाते से 78 हजार रुपये निकाले,मुकदमा दर्ज

Kanpur Crime News:कानपुर के कल्याणपुर में पिता के इलाज के लिए एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का जालसाज ने कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से 78 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur News:कानपुर में एटीएम से रुपये निकालने गए युवक को जालसाज ने मदद के बहाने अपना शिकार बना लिया। युवक के डेबिट कार्ड को बदलकर अलग-अलग एटीएम से खाते में जमा रकम निकाल ली गई। खाते से 78 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने बैंक और पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगानी पड़ी। उनके निर्देश पर कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पिता के इलाज के लिए रुपये निकालने गया था युवक

कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी अश्वनी कुमार के पिता की तबीयत खराब रहती है। उनके इलाज और जरूरतों के लिए रुपये निकालने के लिए अश्वनी एक अक्तूबर को कल्याणपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान एटीएम में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। युवक को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह अपना काम पूरा कर घर लौट गया।

पांच अक्तूबर को मोबाइल पर आए निकासी के संदेश

अश्वनी को पांच अक्तूबर को मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश मिले। इनमें नौ-नौ हजार और 10 हजार रुपये की निकासी की जानकारी थी। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली। जांच में पता चला कि चार अक्तूबर को भी अलग-अलग एटीएम से पांच बार में कुल 78 हजार रुपये निकाले गए थे।खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर अश्वनी के होश उड़ गए। उन्हें समझ आया कि एटीएम में कार्ड बदलने के कारण उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पिता के इलाज और जरूरतों के लिए रखी रकम निकलने से वह परेशान हो गए।

बैंक और थाने में नहीं हुई सुनवाई

पीड़ित ने बैंक पहुंचकर कर्मचारियों से शिकायत दर्ज करने और निकासी की जांच कराने को कहा, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद अश्वनी कल्याणपुर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया।लगातार चक्कर लगाने के बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस अब कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटना की पड़ताल करेगी।