14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: एक साल से महिला को कर रहा था परेशान, बेटी को स्कूल से उठाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Woman Harassment Case:कानपुर के रावतपुर में महिला ने शिवम उपाध्याय पर एक साल से छेड़छाड़, बेटी को स्कूल से उठाने का प्रयास और सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur Crime News: कानपुर में छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। रावतपुर क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर एक साल से परेशान करने, बेटी को स्कूल से उठाने का प्रयास करने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साल से छेड़छाड़ कर परेशान करने का आरोप

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के शारदा नगर निवासी महिला ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से रास्ते में आते-जाते उनके साथ छेड़छाड़ करता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी।आरोप है कि शिकायत के बावजूद चौकी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और उसने अपनी हरकतें जारी रखीं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बेटी को स्कूल से उठाने का प्रयास करने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को स्कूल से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। इस घटना के बाद महिला ने अपनी और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। शिकायत में उन्होंने आरोपी की गतिविधियों का जिक्र करते हुए पुलिस से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर बदनाम करने का आरोप

महिला का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें डालकर उन्हें बदनाम कर रहा है। इसके अलावा वह रिश्तेदारों के बीच उनके चरित्र को लेकर गलत बातें फैलाता है। महिला के मुताबिक, आरोपी की इन हरकतों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध करने पर घर के बाहर गाली-गलौज का आरोप

शिकायत के अनुसार, महिला जब आरोपी की हरकतों का विरोध करती हैं तो वह उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है। महिला ने छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न, बेटी को स्कूल से उठाने का प्रयास करने और बदनाम करने समेत कई आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#में अब तक