13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी भाजपा प्रदेश मंत्री के हाथ-पैर बांधकर 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश नकदी और जेवर ले गए

Ramesh Singh Yadav: कानपुर में भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा और नकदी लूट ली। सुरक्षा गार्डों के जाने के बाद हुई वारदात की पुलिस जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
UP News

प्रदेश मंत्री और पूर्व बिधनू ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव

Kanpur Crime News: कानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पूर्व बिधनू ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में सोमवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश सोने की चेन, अंगूठी, हाथ का कड़ा और नकदी लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पीड़ित घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

लखनऊ से लौटने के बाद हॉल में अकेले बैठे थे रमेश यादव

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यूरी गांव स्थित फार्म हाउस में सोमवार रात करीब 11 बजे वारदात हुई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व बिधनू ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव लखनऊ से लौटने के बाद फार्म हाउस के हॉल में सोफे पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश खुले दरवाजे से अंदर घुस आए। बदमाशों ने रमेश यादव के सामने तमंचा तान दिया और धमकाकर गले की सोने की चेन, अंगूठी और हाथ का कड़ा उतरवा लिया। इसके बाद नकदी भी लूट ली।

सुरक्षा गार्डों के जाते ही वारदात को दिया अंजाम

बताया गया कि रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस पहुंचने और हॉल में जाने के बाद उनके सुरक्षा गार्ड भी अपने-अपने घर चले गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद दोनों बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

लाखों की लूट, घटना पर चुप्पी साधे हैं पीड़ित

घटना के बाद इलाके में लूटपाट को लेकर चर्चा है। लूटे गए सोने के आभूषण और नकदी की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, लूट की वास्तविक रकम और सामान की कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रमेश सिंह यादव घटना के बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, फार्म हाउस में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

क्या बोले थाना प्रभारी

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। लूट की घटना को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किया जा रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है