21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: बुलेट भिड़ी तो बरपा कहर! भाइयों से मारपीट, महिला को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की धमकी

Bullet Bike Accident:कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में बुलेट की टक्कर के बाद दो चचेरे भाइयों से मारपीट के मामले में 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि घर पहुंचकर बहू को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur Crime News: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के गठी गांव में बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र समेत 32 लोगों ने दो चचेरे भाइयों को घेरकर मारपीट की। हमलावरों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि युवक की बाइक तोड़ने और उसके कागजात निकालने के बाद कुछ लोग सफेद बोलेरो से घर पहुंचे। वहां परिवार की बहू को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां की दवा लेने जा रहे थे दोनों चचेरे भाई

गठी गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह पीलिया से पीड़ित हैं। 18 अक्टूबर को उनका बेटा अपने चचेरे भाई के साथ पंचमपुरवा बंबा से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की तेज रोशनी युवक की आंखों पर पड़ी। इससे उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और बुलेट से टकरा गया।

टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे कई लोग

तहरीर के अनुसार, बुलेट सवार दो युवकों ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद पिता और उसके साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इनमें नामजद लोगों के साथ 25 अज्ञात लोग भी शामिल थे। आरोपितों ने दोनों चचेरे भाइयों के साथ गालीगलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और मोटरसाइकिल के ब्रेक से हमला कर दिया।दोनों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की बाइक तोड़ दी और उसके कागजात निकाल लिए। अचानक हुए इस विवाद के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

बोलेरो से घर पहुंचने का भी आरोप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोग सफेद बोलेरो से उनके घर पहुंचे। वहां परिवार की बहू को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#में अब तक