21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Inside Story: ‘उसने ईंट से वार किया और सिर कुचल कर मार डाला’, कानपुर में शख्स की हत्या, क्या बोला मृतक का चचेरा भाई

Kanpur Brother Murder Case: कानपुर के दर्शनपुरवा में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने ईंट से सिर कुचलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई मेला देखकर नशे की हालत में घर लौटे थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए इनसाइड स्टोरी।
2 min read
Google source verification
kanpur-brother-murder-over-sleeping-cot-inside-story

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Kanpur Murder Case:उत्तर प्रदेशके कानपुर में तखत (खाट, एक प्रकार का बिस्तर या पलंग) पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मोहल्ले की है। मंगलवार देर रात दोनों भाई मेला देखकर घर लौटे थे। इस दौरान दोनों नशे की हालत में थे। घर की छत पर एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह छत पर युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आपको बताते हैं पूरी इनसाइड स्टोरी।

मेला देखकर लौटे थे दोनों भाई

दरअसल, दर्शनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है। दोनों भाइयों के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों भाई मेला देखने गए थे। देर रात दोनों नशे की हालत में घर लौटे। घर पहुंचने के बाद छत पर रखे एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि तखत पर सोने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई बच्ची ने छोटे भाई बल्लू पर ईंट से सिर पर वार किया और सिर कुचल कर मार डाला। सिर पर गंभीर चोट लगने से बल्लू की मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने छत पर बल्लू का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय और एसीपी ज्योति श्री पुलिस तथा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के स्वजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

पूछताछ में बड़े भाई ने कबूला जुर्म

पुलिस ने संदेह के आधार पर बल्लू के बड़े भाई बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने मकान के विवाद को लेकर अपनी बुआ के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान वह टूट गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।