31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: न पढ़ने दूंगा, न घर बसने दूंगा; निजी तस्वीरें वायरल कर छात्रा को धमकाया, मुकदमा दर्ज

BSc Student Harassment:कानपुर में निजी तस्वीरें वायरल करने और शादी का दबाव बनाने से परेशान बीएससी छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। आरोपी ने धमकी दी कि न पढ़ने देगा, न घर बसने देगा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 30 Oct 2026, 3:05 PM IST

Kanpur News

सांकेतिक फोटो

Kanpur News:कानपुर में एक युवक की धमकियों और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से परेशान बीएससी की छात्रा को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई। छात्रा का आरोप है कि युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं और पिता, भाई व रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी भेज दीं। इतना ही नहीं, परिवार को पांच लाख रुपये खर्च कर जान से मरवाने की धमकी दी। दो थानों में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो छात्रा ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोचिंग में हुई मुलाकात, शादी का दिया भरोसा

बिल्हौर निवासी छात्रा कल्याणपुर स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। छात्रा के मुताबिक, कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने धीरे-धीरे उसे अपने झांसे में ले लिया। कॉलेज आने-जाने के दौरान घुमाने लगा और बालिग होने पर शादी करने का भरोसा देता था।

होटल में खींचीं निजी तस्वीरें, दुष्कर्म का प्रयास

छात्रा ने पुलिस आयुक्त को बताया कि मार्च 2025 में युवक उसे कल्याणपुर जीटी रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां उसकी मर्जी के बिना निजी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जून 2026 में उसे शिवली स्थित एक ढाबा पर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

'न पढ़ने दूंगा और न घर बसने दूंगा'

आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक ने छात्रा को दोबारा शिवली बुलाकर आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे और उसके परिवार को धमकाया। युवक ने कहा, "न पढ़ने दूंगा और न ही उसका घर बसने दूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो पांच लाख रुपये खर्च करके तुम लोगों को जान से मरवा दूंगा। न तुम्हारी बेटी बचेगी और न तुम लोग बचोगे।"इसके बाद आरोपी ने छात्रा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ही उसके पिता, भाई और रिश्तेदारों को भी भेज दीं। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक परेशानी के चलते छात्रा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

दो थानों में शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

छात्रा के मुताबिक, उसने तीन अक्टूबर को बिल्हौर और 11 अक्टूबर को कल्याणपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#में अब तक