करौली

Karauli-Dholpur Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव चुनाव जीते, भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी की हार; जानें पूरा गणित

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार इंदु देवी जाटव ने रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त की है। जानिए हार-जीत का अंतर....

2 min read
Jun 04, 2024

राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव ने रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी चुनाव हार गई है। राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने दो बार के सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे भजनलाल जाटव को टिकट दिया।

करौली-धौलपुर सीट पर सीएम भजनलाल शर्मा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की। इस सीट पर जीत दर्ज करवाने के लिए पीएम मोदी को आना पड़ा। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने भी मोर्चा संभाला था। यहां 19 अप्रेल को मतदान हुआ था और कुल 49.29 प्रतिशत मतदान हुआ था।

करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 27,95,286 लाख वोटर्स हैं। जालोर-सिरोही में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,76,258 हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 8,34,302 हैं।

क्यों खास है करौली-धौलपुर लोकसभा सीट?

करौली-धौलपुर संसदीय में साल 2014 और 2019 में विपरीत रहा है। विधानसभा चुनाव में समीकरण कांग्रेस के पक्ष में गए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इन दोनों चुनाव में भाजपा के डॉक्टर मनोज राजोरिया दो बार लगातार विजयी रहे थे। सियासी जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव में आम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को अधिक वरीयता देता है। हालांकि क्षेत्रीय बुनियादी मुद्दे करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र की जटिल समस्या रहे है।

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से 2024 के उम्मीदवार

इंदु देवी जाटव, भाजपा
भजनलाल जाटव, कांग्रेस
विक्रम सिंह, बीएसपी
रामखिलाड़ी धोबी, निर्दलीय

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से 2019 और 2014 में कौन जीता

साल 2019 का लोकसभा चुनाव : भाजपा के मनोज राजोरिया को 526443 और कांग्रेस के संजय कुमार को 428761 वोट मिले थे।

साल 2014 का लोकसभा चुनाव : बीजेपी के मनोज राजोरिया को 402407 और कांग्रेस चुनाव लड़े लक्खीराम को 375191 वोट मिले थे।

List of mp's From Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Constituency: करौली-धौलपुर में अंतिम तीन बार ये बने सांसद

साल———नाम व पार्टी

2009: खिलाड़ी लाल बैरवा, कांग्रेस
2014: मनोज राजोरिया, भाजपा
2019: मनोज राजोरिया, भाजपा

Also Read
View All

अगली खबर