करौली

Rajasthan MSP Update: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान के इन 8 जिलों में 1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों-चना की MSP खरीद, जानिए रेट

Rajasthan MSP Purchase 2026: राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी सीजन की सरसों और चना की फसल तैयार होते ही समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारी शुरू हो गई है।

2 min read
Feb 27, 2026
हिण्डौनसिटी. कैलाश नगर कृषि उपज मंडी में लगे सरसों के ढेर। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Farmers: हिण्डौनसिटी। मंडियों में नई सरसों की आवक परवान चढऩे एवं खेतों में चना की फसल में पकाव पर आने से राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय सहकारी संघ लिमिटेड (राजफैड) ने रबी फसली सीजन की समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके लिए करौली जिला सहित भरतपुर संभाग के आठ जिलों में 67 खरीद केन्द्र प्रस्तावित किए हैं। जहां पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सहकारी समिति सरसों व चना की एमएसपी पर खरीद करेंगी। एक अप्रेल से शुरू होने वाली खरीद के लिए जिले में पांच केवीएसएस को जिम्मा सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें

PM E-Bus Service: जयपुर में पहले दिन 186KM तक दौड़ी इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल के दौरान सामने आई ये चुनौतियां

दरअसल रबी फसली सीजन में गेहूं के लिए भारतीय खाद्य निगम की ओर एक फरवरी से किसानों का पंजीयन शुरू करने के बाद सरसों और चना की खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफैड) ने राज्य में सरसों व चना की एमएसपी पर खरीद के लिए राजफैड को एजेंसी बनाया है।

कस्बा व गांव स्तर पर राजफैड ने भरतपुर संभाग में 31 केवीएसएस व 23 जीएसएस के माध्यम से कुछ 67 खरीद केंद्र खरीद स्थापित करना प्रस्तावित किया है। करौली जिले में करौली, हिण्डौन, नादौती व टोडाभीम क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से खरीद केंंद्र स्थापित कर सरसों व चना की फसल के समर्थन मूल्य खरीद की जाएगी।

सरसों की बम्पर उपज, चना भी बेहतर

कृषि विभाग के अधिकारियों ने अनुसार में इस बार जिले में 1 लाख 86 हजार 620 हैक्टेयर में रबी की फसलें बोई है। इसमें सर्वाधिक क्षेत्र 91 हजार 180 हैक्टेयर में सरसों व 8260 हैक्टेयर में चना है। मौसम की अनुकूलता और रोगों का प्रकोप नहीं होने से इस बार सरसों की बम्पर उपज हुई है। वहीं चना की भी बेहतर पैदावार की उम्मीद है।

मंडी में सरसों की आवक खूब

व्यापारियों के अनुसार कैलाश नगर स्थित कृषि उपज मंडी में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हुर्ई सरसों की आवक इन दिनों परवान पर हैं। मंडी एक सप्ताह से प्रतिदिन 20-25 हजार कट्टा सरसों की आवक हो रही है। टोडाभीम गौण मंडी में भी प्रतिदिन 7-8 हजार कट्टों की आवक है। मंडी नीलामी में सरसों का औसत भाव 5500-6400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

25 मार्च से शुरू होगा पंजीयन

हिण्डौन क्रय विक्रस सहकारी समिति लिमिटेड के कार्मिक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरसों व चना की समर्थन मूल्य की खरीद अप्रेल के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित होती है। ऐसे में राजफैड के पोर्टल पर 25 मार्च से किसान सरसों व चना के बेचान के लिए ऑल लाइन पंजीयन करवा सकेंगे। पंजीयन के वरीयता से ही किसानों को तुलाई की तिथि दी जाएगी।

सरसों- चना खरीद केेंद्र

क्रम संख्याजिलाखरीद केंद्र
1भरतपुर09
2डीग09
3अलवर23
4खैरथल05
5बहरोड़02
6धौलपुर04
7करौली06
8सवाईमाधोपुर09

यूं बढ़ा समर्थन मूल्य

सत्रसरसों MSP (₹/क्विंटल)चना MSP (₹/क्विंटल)
2022–2350505230
2023–2454505335
2024–2556505440
2025–2659505650
2026–2762005875

इनका कहना है

समर्थन मूल्य पर सरसों व चना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में चार केबीएसएस अपने केंद्र स्थापित की खरीद करेंगी। एक दो दिन में हैडलिंग व परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो जाएगी। मार्च माह में किसानों के पंजीयन शुरु होंगे।
रामप्रसाद मीणा, डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, करौली

ये भी पढ़ें

PM E-Bus Service: जयपुर में पहले दिन 186KM तक दौड़ी इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल के दौरान सामने आई ये चुनौतियां

Also Read
View All

अगली खबर