खंडवा

योजना की किस्त ली, काम शुरू नहीं, अमानत में खयानत का मामला होगा दर्ज

प्रधानमंत्री आवास योजना...एक सप्ताह का समय फिर सख्ती से करेंगे वसूली।

2 min read
Apr 19, 2018
pradhanmantri awas yojna news in hindi

खंडवा. प्रधानमंत्री आवास योजना में किस्त लेने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को निगम एक सप्ताह में काम शुरू करने का मौका दे रहा है। इसके बाद भी अगर हितग्राही योजनांतर्गत मकान निर्माण शुरू नहीं करेंगे तो उन्हें कानून के चक्कर में फंसना पड़ सकता है। एेसे लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत यानी शासकीय धन के दुरूपयोग का मामला दर्ज कराएगा। साथ ही दो महीने में योजनांतर्गत काम को पूरा कराए जाने की डेडलाइन भी तय कर दी गई है।

सिविल लाइंस स्थित निगम के जोन कार्यालय में महापौर सुभाष कोठारी, आयुक्त जेजे जोशी और कार्यपालन यंत्री ईश्वरसिंह चंदेली, निगम के सहायक यंत्री व योजना के नोडल अधिकारी अंतरसिंह तंवर की मौजूदगी में हुए मंथन में ये निष्कर्ष निकलकर सामने आया है। बैठक में निगम इंजीनियर एचआर पांडे, दिलीप मालवीय, राधेश्याम उपाध्याय, रीना सिंह सहित एजीईएस कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।महापौर बिफरे, डेडलाइन तय कीमहापौर कोठारी ने कंपनी के कर्मचारियों से पूछा कि आखिर दिक्कत कहां आ रही है, क्यों नहीं जिओ टेगिंग हो रही है। मौके पर समस्याओं का निराकरण क्यों नहीं हो रहा है? क्या ढाई लाख का मकान एक साल में बनाओगे?, कंपनी कर्मचारियों ने कहा कि खंडवा निगम में ही समस्याएं आ रही हैं, बाकी जगह नहीं। इस पर महापौर बिफर पड़े। पूछ लिया कि क्या समस्या हल नहीं करोगे? निगम के इंजीनियर्स को भी चेताया कि मिल-जुलकर दो महीने में काम पूरा कराओ।

ये भी पढ़ें

#changemaker दूल्हा-दुल्हन ने लिया संकल्प, चेंजमेकर बनेंगे हम

ये भी जानिए...
- जिन्होंने मकान निर्माण शुरू नहीं किया है, उनसे एक सप्ताह बाद राशि वसूल की जाएगी
- निगम के पास २ हजार करीब फॉर्म जमा हैं, उनमें से हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा
- कई हितग्राही ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन, नक्शे और नामांतरण जैसे उलझनों में हैं, इन्हें दूर करेंगे।

फैक्ट फाइल
1162 को पहली किस्त जारी
327 ने अब तक शुरू नहीं किया काम
69 हितग्राहियों की जिओ टेगिंग नहीं हुई
618 को दूसरी किस्त की गई है जारी
415 को तीसरी किस्त की गई है जारी
281 को चौथी किस्त दी जा चुकी है अब तक

इन्हें सौंप दी है जिम्मेदारी
- वार्ड 1 से 10 तक निगम इंजीनियर एचआर पांडे के साथ कंपनी के अनिरूद्ध सिंह।
- वार्ड 11 से 27 तक निगम इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय के साथ कंपनी के वासुदेव पटेल।
- वार्ड २८ से 34 तक निगम इंजीनियर रीना सिंह के साथ कंपनी के प्रदीप अहिराव।
- वार्ड 35 से 50 तक निगम इंजीनियर दिलीप मालवीय के साथ कंपनी की क्रिस्टिना।
(ये वार्डों में जाएंगे, जिन्होंने काम शुरू नहीं किया है, उनसे करवाएंगे, नए हितग्राहियों के संबंध में पहले से ही दस्तावेजी छानबीन भी कर लेंगे ताकि किस्त के समय दिक्कत न हो।)

- दो महीने में पूरा कराएंगे कामप्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत समीक्षा हुई है। अब दो महीने में सारे काम पूरे करा लेंगे। जिन्होंने काम शुरू नहीं किए हैं, उन्हें नोटिस दे रहे हैं। कानूनी कार्रवाई करेंगे।
ईश्वरसिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री, ननि

ये भी पढ़ें

#changemaker युवतियां बोलीं- राजनीति को मिलेगा नया चेहरा

Published on:
19 Apr 2018 01:13 pm
Also Read
View All