10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#changemaker युवतियां बोलीं- राजनीति को मिलेगा नया चेहरा

पत्रिका चेंजमेकर...मंथन में निकलकर आया सार, बदलाव के लिए खुद को ही आना होगा आगे।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Apr 19, 2018

patrika change maker campaign, khandwa News in Hindi

patrika change maker campaign, khandwa News in Hindi

खंडवा. राजनीति में यदि विसंगतियां या विषमता है तो इसे दूर भी अच्छे व्यक्ति ही करेंगे। नि:संदेह राजनीति में स्वच्छ छवि के कर्मठ व्यक्तियों को आगे आना ही चाहिए। इससे राजनीति को नया चेहरा मिलेगा। पत्रिका की चेंजमेकर मुहिम ऐसे ही वातावरण निर्माण में मदद करेगी। ये कहना है शहर के युवतियों का। पत्रिका के चेंजमेकर के तहत इन्होंने साथ मिलकर मंथन किया तो सार निकला कि बदलाव के लिए खुद को ही आगे आना होगा। युवतियों ने कहा कि हम और आपमें से कोई चेंजमेकर्स बन सकता है। पत्रिका के इसी चेंजमेकर महाअभियान को शहरवासियों का खासा समर्थन मिला है। सबका कहना है देश बदलना है तो खुद मुद्दे तय करने होंगे और हम में किसी को आगे आना होगा। मंथन में सुरभि इंगले, निकिता नागोरी, रश्मि झा, सुगंधी विश्वकर्मा, रोशनी झा, प्रियंका पालीवाल, वरिष्ठ सीमा प्रकाश, युवा शुभ कसारे, आयुष नागोरी सहित अन्य हिस्सा बने।


- राष्ट्रहित हो सबसे आगे
हमारे देश के नेताओं को स्वयंहित के पहले राष्ट्रहित को रखना चाहिए। एेसे कानून का निर्माण करना चाहिए, जिनकी देश को जरूरत है। जिन्हें हमने वोट दिए वे जनता से ज्यादा संगठन के प्रति वफादार निकले। ऐसे में यह समय बदलाव का है और बदलाव कोई बाहर का नहीं, हम ही लोगों को लाना होगा। पत्रिका का चेंजमेकर्स अभियान इस बदलाव को नई दिशा देगा। दागरहित, जनहितैषी और स्वच्छ छवि के लोग अगर सामने आते हैं तो गंदगी में बदल चुकी राजनीति का शुद्धिकरण हो सकता है।
श्रुति गीते

- नेता समझें देश की जरूरत
नेता, देश की आवश्यकताओं को समझकर उनके अनुरूप कार्य करे। जो देश की शक्ति का सही उपयोग कर देश को विकास मार्ग पर ले जाए। चेंजमेकर अभियान से राजनीति स्वच्छ होगी, साथ ही गैर राजनीतिक लोग आगे आएंगे। इससे देश में बदलाव देखने को मिलेगा। राजनीति की बुराई खत्म करने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत हैए पत्रिका की यह मुहिम देश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए इस दिशा में बड़ी पहल साबित होगी। ये प्रयास अच्छा है और अच्छे लोगों को इससे आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
रश्मि झा

- विपक्ष निभाए भूमिका
लोकतंत्र में विपक्ष का महत्वपूर्ण योगदान होता है, नेता चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में, देश की उन्नति ही उसका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। देश को राजनीतिक हित के लिए बांटने वाला नहीं। पत्रिका के चेंजमेकर अभियान से देश में बड़ा बदलाव आएगा। राजनीति में इससे नए और साफ छवि के लोग आएंगे। यह जागरुकता तो समाज में आएगी ही कि हमें स्वच्छ छवि के लोगों को राजनीति में लाना चाहिए। मेरा पत्रिका के इस अभियान को पूरा समर्थन है। इससे लोगों में राजनीति से गंदगी साफ करने की इच्छा बढ़ेगी।
सुरभि लाड़

- अब युवा अब पीछे न हटे
देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण राजनीति होती है। लोकतंत्र का प्रमुख अंग है। जिसके माध्यम से देश के निवासी अपना प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं लेकिन राजनीति में भ्रष्टाचार के कारण भारत के युवा इससे दूर भागते हैं। परिवारवाद के कारण अयोग्य लोग राजनीति में आ रहे हैं। राजनीति में हर उस युवाओं को भागीदारी करनी चाहिए जिसमें नेतृत्व क्षमता हो। देश के नेता सिर्फ और सिर्फ खुद का विकास करते हैं। योजनाएं के लाभ से लेकर महत्वपूर्ण ओहदे तक अपने करीबियों को दिलाते हैं।
निवेदिता तिवारी

- युवा वर्ग की बढ़े भागीदारी
आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता राजनीति में युवा वर्ग की भागीदारी है जो कि भ्रष्टाचार से मुक्त इनोवेटिव तथा आत्मनिर्भर देश बनाने में देशवासियों का प्रतिनिधित्व कर सके। राजनीति के शुद्धिकरण के लिए पत्रिका का चेंजमेकर अभियान एक श्रेष्ठ विचार, कार्य है। इस अभियान को सभी को मिलकर आगे ले जाना चाहिए। इसके लिए अच्छे और साफ छवि के लोगों को अपना योगदान देना चाहिए। लोगों में राजनीति के प्रति जागरुकता फैलाने की जरूरत है। पत्रिका का यह कदम अच्छा है।
निकिता नागोरी

- ऐसी मुहिम की दरकार थी
स्वच्छ राजनीति के लिए लंबे समय से ऐसी मुहिम की दरकार थी। पत्रिका को साधुवाद कि उसने देश के लोकतंत्र को नई दिशा देने का कदम उठाया है। निश्चित तौर पर राजनीति में अच्छे लोग आएंगे तो समाज और देश में बदलाव दिखेगा। आज की राजनीति सत्ता लोभी हो गई है। कुर्सी मिलने के बाद राजनेता सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते हैं। पत्रिका के चेंजमेकर अभियान से राजनीति में बदलाव दिखेगा और स्वच्छ छवि के लोग आगे आएंगे। इससे गंदी राजनीति से देश की जनता को मुक्ति मिलेगी।
पायल नागोरी