28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर जॉब की तरह पॉलिटिक्स में भी हो टेस्ट, ताकि योग्य व अच्छे लोगों से बदले राजनीति की तस्वीर

पत्रिका चेंजमेकर अभियान में शहर के युवाओं ने बढ़-चढकऱ लिया हिस्सा...
2 min read
Google source verification
changemaker

बिलासपुर . जॉब छोटा हो या बड़ा, हर पोस्ट के लिए टेस्ट व इंटरव्यू लिए जाते हैं, ताकि अच्छे व योग्य लोग ही जॉब प्राप्त करें, वहीं राजनीति जो हमारे राष्ट्र के निर्माण व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहां पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते जो कुछ भी नहीं करता, वह राजनीति में आ जाता है। सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है राजनीति, इसलिए इसमें आने वाले लोगों की योग्यता को महत्व दें। उनके व्यक्तित्व को देखें, ताकि राजनीति में स्वच्छ व अच्छे छवि वाले लोग ही आएं। इसलिए इसमें आने के लिए भी टेस्ट लेना चाहिए। यह विचार पत्रिका महाचेंज मेकर अभियान के दौरान राजेन्द्र नगर में परिचर्चा करते हुए अक्षय तृतीया के अवसर पर चेंजमेकर बनने का महिलाओं ने संकल्प लिया। साथ ही साथ उन्होंने राजनीति में युवाओं को आगे आने के लिए आग्रह किया। उन्होंने जोर देते हुए राजनीतिज्ञ बनने के लिए योग्यता को महत्वपूर्ण बताया।

छात्रों ने फार्म भरकर कहा, कॉलेज राजनीति की पहली पाठशाला, हम बदलेंगे प्रदेश को
बीयू के छात्रों ने बुधवार को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में स्वच्छ राजनीति में शामिल होने का संकल्प पत्र भरकर सक्रिय राजनीति में शामिल होने की हामी भरी। साथ ही एक मत से स्वीकार किया कॉलेज राजनीति की पहला पाठशाला होती है। अब प्रदेश बदलेंगे। राजनीति की सिर्फ बाह बैठकर लानत-मलामत करने से बात नहीं बनेगी। समय आ गया है कि राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई जाए और इसका हिस्सा बनें, तभी सूरत और सीरत दोनों बदलेगी। अन्यथा एक बार वोट देने के बाद पांच साल के लिए अपने हाथ कटाने से बात नहीं बनेगी। छात्रों ने चेंजमेकर अभियान से जुडऩे के लिए पत्रिका द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरकर अपनी मंशा साफ की। कई छात्रों ने सक्रिय राजनीति से जुडऩे की इच्छा जताई तो कुछ छात्रों ने कॅरियर का हवाला देते हुए इसे बाहर से समर्थन देकर सक्रिय कार्यकर्ता बनने की मंशा जाहिर की।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग