खंडवा

प्री-मानसून… खंडवा शहर में 80 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने ढहाया कहर, शहर में ब्लैक आउट की स्थिति

-दो दर्जन से ज्यादा पेड़ उखड़े, रेल पोल पर गिरा पेड़, पोल के तीन टूकड़े -10 से ज्यादा फीडरों पर बंद हुई बिजली, देर रात तक चला सुधार कार्य -महाराष्ट्र में थोड़ा सा आगे खिसका मानसून, 28 से 30 जून के बीच आने की संभावना

2 min read
Jun 23, 2026
monsoon alert
खंडवा. सिविल लाइन में रेल पोल पर पेड़ गिरने से पोल के तीन टूकड़े हो गए।

मानसून में भले ही देरी हो रही है, लेकिन सोमवार को प्री-मानसून में चली हवा-आंधी ने कहर ढा दिया। इस दौरान 70 से 80 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने दो दर्जन से ज्यादा पेड़ों को धाराशाई कर दिया। विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ों के कारण दस से ज्यादा फीडर बंद हो गए। सिविल लाइन में सांसद कार्यालय के सामने पेड गिरने से रेल पोल के तीन टूकड़े हो गए। जिसके कारण खंडवा रेलवे प्लेटफार्म पर भी कुछ समय बिजली बंद रही। विविकं कर्मचारी देर रात तक लाइनों में सुधार करते रहे।

मानसून के आगे बढऩे से चली आंधी, हुई बारिश

पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून की गतिविधियां भी धीमी पड़ी हुई थी। सोमवार को महाराष्ट्र में अटका मानसून अपनी जगह से थोड़ा आगे खिसका, जिसका असर खंडवा में भी नजर आया। मानसून के आगे बढऩे से प्री-मानसून की गतिविधियां भी तेज हुई। शहर में सुबह करीब 10 मिनट अच्छी बारिश हुई। सुबह करीब 4 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद 11 बजे से तेज धूप निकली और गर्मी भी बढ़ी। दोपहर 3.30 बजे बाद एक बार फिर बादल छाने लगे और 4 बजे लगभग आकाशीय बिजली जमकर कडक़ी। साथ ही तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई। आंधी के चलते पेड़ गिरने, बिजली पोल तिरछे होने, कच्चे मकानों के टप्पर उडऩे की घटनाएं भी हुई।

Watch Video

1200 से अधिक फ्यूज कॉल आई

आंधी के चलते दस से ज्यादा जगह पर विद्युत पोल पर पेड़ भी गिरे। जिसमें सिविल लाइन स्थित रेल पोल, बडग़ांव भीला रोड, मयूर विहार, गौतम नगर, जसवाड़ी रोड, लोहारी नाका टाउन फीडर, बेमको फीडर लाइन पर पेड़ गिरे। शिवाजी चौक पर तो पुराना पेड़ गिरने से तीन कार उसके नीचे दब गई और निगम वाटर वक्र्स कार्यालय की पुरानी दीवार भी टूट गई। यहां भी लाइन फॉल्ट हुई। रामनगर में भी पेड़ गिरने से एक मकान का रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में भी पुराने पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से 10 से ज्यादा फीडरों से लाइट बंद हो गई। जिसके चलते करीब 1200 से ज्यादा फ्यूज कॉल एमपीईबी कहारवाड़ी, आनंद नगर कार्यालय में दर्ज की गई।

खंडवा, ओंकारेश्वर, पंधाना, छैगांव में अच्छी बारिश

प्री-मानसून के तहत शाम को खंडवा शहर सहित ओंकारेश्वर, छैगांवमाखन, पंधाना ब्लॉक में भी बारिश हुई है। ओंकारेश्वर में भी हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में अटका हुआ मानसून करीब 10 प्रतिशत आगे बढ़ा है। आगामी 27 जून तक मानसून के महाराष्ट्र में ही रहने की संभावना है। निमाड़ में 28 से 30 जून के बीच मानसून आ सकता है। सोमवार को हुई बारिश से दिन के तापमान में 1.4 डिग्री और रात में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री रहा।

Published on:
23 Jun 2026 12:29 pm