12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का कहर… 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी, पेड़ धाराशायी, पोल आड़े, छतों के टीन उड़े -देखे साथ में वीडियो

-शाम को अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त -शाम से हुई बिजली गुल, घंटों तक नहीं लौटी, लोग होते रहे परेशान

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 02, 2026

Dust Storm

खंडवा. स्टेडियम के पास तेज धूल भरी आंधी से गुमठियां तक पलट गई।

नौतपा के 8वें दिन मौसम ने कहर ढा दिया। सोमवार दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों को धाराशायी कर दिया, बिजली के पोल आड़े हो गए, विज्ञापन बोर्ड होर्डिंग, घरों की छतों से टीन उड़ गए। करीब आधा घंटा चली आंधी ने पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इस दौरान शाम से कई बिजली कई इलाकों में देर रात तक भी नहीं लौटी।

दिन में तापमान बढ़ा, शाम को बारिश
रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ था, दोपहर तक तेज धूप भी निकली थी, जिसके चलते दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री बढकऱ दोबारा 40.5 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई और 19.0 डिग्री रहा। शाम 4.30 बजे के बाद तेज हवाओं ने जोर पकड़ा और देखते ही देखते आंधी में बदल गई। इसके साथ ही बारिश भी हुई। पूरे जिलेभर में आंधी-तूफान के चलते फसलों में नुकसान होने के भी समाचार है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी कडक़ी। ग्रामीण क्षेत्र में आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मौत की बात भी सामने आ रही है।

दो दिन हाई अलर्ट पर खंडवा
जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि अरब सागर और राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र, जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के चलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से ये स्थिति बनी है। पश्चिमी मप्र में तेज आंधी चली है। शहर में 70 किमी तो ग्रामीण क्षेत्रों में 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली है। आगामी दो दिन ये ही स्थिति रहेगी। दोपहर बाद मौसम बिगड़ेगा और आकाशीय बिजली के साथ आंधी और बारिश भी होगी। दो दिन खंडवा हाई अलर्ट पर है।

लोग सहम कर जहां थे वहां रुक गए
शाम को आंधी-तूफान का रूख देखकर लोग सहम गए। आंधी के चलते शहर में कई जगह पेड़ भी गिरे। पुलिस लाइन में आरआइ ऑफिस के सामने पेड़ गिर पड़ा। सराफा बाजार में भी पेड़ की डाल गिरी। सिविल लाइन क्षेत्र में भी पेड़ गिरने के साथ स्टेडियम के पास लगे ठेले, गुमठी भी तेज आंधी के चलते पलट गए। कई जगह विज्ञापन होर्डिंग भी जमीन पर गिर पड़े। पूरे मामले में खैरियत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आंधी शुरू होते ही लोग जहां थे वहीं पर थम गए।

बिजली पोल, तार टूटे, पूरे शहर में ब्लैक आउट
तेज आंधी के चलते बिजली खंबे भी टेड़े हो गए, कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। शाम को शहरभर में ब्लैक आउट जैसी स्थिति बन गई। विद्युत वितरण कंपनी की टीमें शिकायत मिलते ही सुधार कार्य में जुटी। कई क्षेत्रों में आधा से एक घंटा तो कई जगह दो से तीन घंटे में बिजली लौटी। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में रात 11 बजे तक भी बिजली गुल रही।