1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून गतिविधियां : नौतपा में सूरज की तपिश पर बादलों ने फेरा पानी, खंडवा में 2 मिमी बारिश हुई

-बारिश से दिन-रात का तापमान 4-4 डिग्री गिरा, हवा रुकी, उमस बढ़ी -आगामी 2 दिन बारिश के आसार, मानसून भी होगा प्रभावित

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 01, 2026

Pre-Monsoon Activity

खंडवा. बारिश के बाद रेलवे स्टेशन रोड का आकर्षक नजारा।

नौतपा में सूरज की तपिश पर बादलों और बारिश ने पानी फेर दिया। नौतपा के सातवें दिन बारिश ने रोहणी गला दी। रविवार सुबह 5.30 बजे आसमान पर छाए बादल अचानक बरसने लगे। करीब आधा घंटा अच्छी बारिश हुई है। रविवार को शहर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सुबह 11 बजे तक मौसम ठंडा रहा, इसके बाद धूप और नमी के चलते उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

नौतपा में शनिवार को ओंकारेश्वर, खालवा, रोशनी, पटाजन सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी। रात में आसमान साफ था, लेकिन अचानक मौसम बना और रविवार सुबह बारिश हुई। खंडवा के साथ धनगांव क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई। दिन और रात का तापमान सीधे चार-चार डिग्री गिर कर अधिकतम 37.1 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली, लेकिन दोपहर में हवा रुकने से उमस बढ़ गई। रात को भी उमस बरकरार रही।

मानसून रहेगा प्रभावित
जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई है। नौतपा में बारिश होने से तापमान कम होता है, जिससे मानसून भी प्रभावित होता है। इस बार नौतपा 10 दिन का है जो 25 मई से आरंभ होकर 3 जून तक चलेगा। नौतपा के अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल भी रहेंगे और तेज हवा भी चलेगी। स्थानीय सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की संभावना भी है।

तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 मई 42.5 डिग्री 24.4 डिग्री
26 मई 43.5 डिग्री 25.0 डिग्री
27 मई 42.1 डिग्री 24.4 डिग्री
28 मई 42.5 डिग्री 24.4 डिग्री
29 मई 42.1 डिग्री 24.0 डिग्री
30 मई 41.5 डिग्री 24.0 डिग्री
31 मई 37.1 डिग्री 20.0 डिग्री