31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा में बदला मौसम… खंडवा में तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश, रोहिणी गली, मानसून होगा प्रभावित

-नमी के परिसंचरण से स्थानीय सिस्टम सक्रिय हुआ, ओंकारेश्वर, खालवा में झमाझम बारिश -तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, आंधी के साथ बिजली की भी संभावना

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 31, 2026

Nautapa

खंडवा. फोटो एआइ

अरब सागर से बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्थान और गुजरात से नमी का परिसंचरण हो रहा है। इसका असर नौतपा में पश्चिमी मप्र में देखने को मिल रहा है। शनिवार को नमी के परिसंचरण से लोकल सिस्टम सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, आंधी के आकाशीय बिजली और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

25 से 30 घंटे की रफ्तार से चली हवा
नौतपा के छटे दिन शनिवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। ओंकारेश्वर और मोरटक्का में करीब 10 मिनट मध्यम तेज बारिश हुई है। इसके अलावा खालवा अंचल के भी कई गांवों में 5 मिनट से लेकर आधा घंटा तक बारिश के समाचार है। खंडवा में भी सुबह बादल छाए और तेज हवा भी चली। इस दौरान हवा की गति करीब 25 से 30 किमी प्रतिघंटा रही। हालांकि सुबह 10.45 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। मौसम में हुए बदलाव से दिन के तापमान में भी 0.6 डिग्री की कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान स्थिर होकर 24.0 डिग्री ही रहा।

नौतपा में बिगड़ेगा मौसम
जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि मानसून अभी श्रीलंका में ही अटका हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्री-मानसून की गतिविधियां चल रही है। शनिवार को नीमच, मंदसौर, बड़वानी, इंदौर, धार में बारिश हुई है। खंडवा में भी प्री-मानसून की हलचल शुरू हो चुकी है। नौतपा में इस बार भी बारिश के आसार है। इसके पूर्व 12 साल में 9 बार नौतपा में बारिश हो चुकी है। आगामी तीन दिन स्थानीय सिस्टम सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना रहेगा।

नौतपा में ऐसा रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 मई 42.5 डिग्री 24.4 डिग्री
26 मई 43.5 डिग्री 25.0 डिग्री
27 मई 42.1 डिग्री 24.4 डिग्री
28 मई 42.5 डिग्री 24.4 डिग्री
29 मई 42.1 डिग्री 24.0 डिग्री
30 मई 41.5 डिग्री 24.0 डिग्री