28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में गुटबाजी… अपने ही घोषित, स्वीकृत कामों को खंडवा विधायक ने पत्र देकर करवाया निरस्त

-नगर निगम के माध्यम से होना थे मुख्यमंत्री अधोसंचरना के 1.05 करोड़ के विकास कार्य -टेंडर भी हो चुके थे, वर्क आर्डर जारी होना बाकी था, अब सीएम मॉनिट में होगा निर्णय

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 28, 2026

Factionalism within the BJP

खंडवा. विधायक द्वारा संचालनालय को लिखा पत्र और विधायक द्वारा स्वीकृत कार्य का निरस्त लेख।

भाजपा में चल रही अंदरखाने की कलह अब खुलकर सामने आ गई है। गुअबाजी में आपसी खींचतान का असर शहर के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत विधायक कंचन तनवे द्वारा घोषणा कर स्वीकृत कराए गए कार्यों को स्वयं विधायक ने ही निरस्त करवा दिया है। इन कामों के टेंडर भी हो चुके थे और वर्क आर्डर होना बाकी था।

खुद ही पत्र देकर करवाया निरस्त
खंडवा विधायक कंचन तनवे द्वारा वर्ष 2025 में नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत 6 कार्यों की घोषणा की गई थी, जिनकी लागत 1 करोड़ पांच लाख थी। विधायक की घोषणा पर इन कार्यों को स्वीकृति भी मिल गई थी। ये सभी काम नगर निगम के माध्यम से होना थे। मार्च 2026 में विधायक तनवे द्वारा नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग को एक पत्र लिखकर अपरीहार्य कार्यों से निरस्त किए जाने की मांग की थी।

सीएम मॉनिट में होगा निर्णय
जिसके बाद संचालनालय द्वारा इन कार्यों को निरस्त किए जाने का लेख प्रस्ताव भेजा है। इसमें इन कार्यों को निरस्त करने के लिए सांसद/विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुशंसा पत्र प्रेषित करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्य सीएम मॉनिट ए प्लस से नोटशीट मिलने के बाद ही निरस्त होने का प्रावधान है।

यह काम हुए है स्वीकृत
-8 लाख की जालगत से किशोर कुमार गांगुली सामुदायिक शेड दीनदयाल तिराहा के पास।
-10 लाख की लागत से सर्वोदय कॉलोनी में बगीचा बाउंड्रीवॉल सौंदर्यीकरण।
-12 लाख की लागत से साई रामनगर कॉलोनी वार्ड में सीसी रोड का निर्माण।
-15 लाख से जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में फॉर्मेशन लेवलिंग एवं ड्रेनेज सिस्टव व पिच निर्माण।
-16 लाख की लागत से जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में प्रथम तल पर ड्रेसिंग रूम का निर्माण।
-44 लाख की लागत से इंदौर नाका प्रवेश द्वार का निर्माण।

ऊपर से ही आया लेटर
हमारे द्वारा टेंडर करवा दिए गए थे, वर्क आर्डर होना बाकी था। ऊपर से लेटर आया कि फिलहाल इन कामों का वर्क आर्डर रोका जाए। आगामी आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमृता अमर यादव, महापौर

संसोधन के लिए रोका है
हमने ही इन कामों को स्वीकृत कराया है, हम क्यों निरस्त कराएंगे। इसमें कुछ संशोधन है, इसलिए फिलहाल इन कामों को रोका गया है।
कंचन तनवे, विधायक खंडवा