25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा आज से… एक दिन पहले ही बादलों की आहट, तापमान में भी आई कमी

-तेज हवाएं भी चलीं, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम -आसपास के जिलों में अच्छी बारिश, नौतपा में रोहिणी गलने की संभावना

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 25, 2026

Nautapa

खंडवा. फोटो एआइ

ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा शुरू होता है यह भीषण गर्मी के 9 दिन होते है। नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगा। कहा जाता है कि नौतपा तपा तो मानसून अच्छा रहता है। इस बार नौतपा के तपने के आसार कम ही नजर आ रहे है। नौतपा के शुरू होने से एक दिन पूर्व रविवार को मौसम ने करवट ली और बादल ने दस्तक दी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं।

रविवार को बुरहानपुर और खरगोन जिले में हवा-आंधी के साथ तेज बारिश हुई है। खंडवा में भी सुबह से तेज हवाओं ने जोर पकड़ा। हालांकि दिन में तेज गर्मी रही, दोपहर 3 बजे बाद कुछ देर बादल भी छाए रहे। जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। खरगोन, बुरहानपुर, इंदौर व आसपास के जिलों में बारिश हुई है। खंडवा में अभी दो दिन सीधे बारिश की संभावना कम है, लेकिन लोकल सिस्टम सक्रिय होता है तो बारिश हो सकती है। आगामी 27-28 मई को सीधे बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दो दिन बादल भी रहेंगे और हवा भी चलेंगी।

पिछले साल भी गली थी रोहिणी
पिछले साल भी नौतपा में रोहिणी गली थी। पिछले साल तो नौतपा के एक दिन पहले से ही बारिश ने जोर पकड़ा था। नौतपा के पहले दिन बारिश हुई थी। पिछले साल नौतपा के 4 दिन बारिश के रहे थे, तापमान भी 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। इस बार भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे है। रविवार को नौतपा के पहले ही दिन और रात का तापमान एक-एक डिग्री कम हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री रहा।

9 दिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेगा
मां शीतला संस्कृत पाठशाला गुरुकुल के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि नौतपा में
सूर्य की सीधी किरणें जमीन पर पहुंचेंगी। नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का आगमन होता है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि इस दौरान सूर्य का ताप बढ़ जाता है, 9 दिनों तक सूर्य धरती को तपाएगा। नौतपा के 9 दिनों में मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नौतपा के दौरान सूर्य देवता वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इनका आगमन रोहिणी नक्षत्र में होगा। रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का उच्च नक्षत्र माना जाता है।