29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा जिले में खत्म होगा रसूख..पांच साल से थानों में जमे पुलिसकर्मी हटेंगे

जिले में लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की रवानगी होगी। जिला पुलिस प्रशासन ने ऐसे 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की है, जो चार या पांच साल से अधिक समय से एक ही थाने व कार्यालयों में जमे हुए हैं। इसमें एसआइ, एएसआइ, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हैं। अब इनका अनुविभाग बदलकर नई जगह पदस्थापना करने की तैयारी में जुट गया है।

2 min read
Google source verification
MP Police Transfer

MP Police Transfer (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

जिला पुलिस प्रशासन ने ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान की है, जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ हैं। अलग-अलग थानों में चार साल पूरे करने वाले और पांच साल से अधिक समय से कार्यरत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की गई है। पुलिस मुख्यालय ने माना है कि लंबे समय तक एक ही जगह जमे रहने से शिकायतें बढ़ती हैं और निष्पक्ष कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। स्थानीय स्तर पर अनावश्यक प्रभाव बढ़ने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए अब जिलेभर में व्यापक स्तर पर तबादला प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अनुविभाग भी बदलने की तैयारी

खासबात यह है कि केवल थाना ही नहीं, बल्कि संबंधित अनुविभाग भी बदले जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों की नई कार्यस्थली पूरी तरह अलग हो सके। सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और कुछ सहायक उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यालय के आदेश के बाद पिछले कुछ दिनों से एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्येक पुलिसकर्मी की सेवा अवधि और वर्तमान पदस्थापना का रिकॉर्ड जांचा गया है। बता दें की गत वर्ष 2025 में इसी तरह से जिला स्तर पर तबादले किए गए थे।

इन थाना प्रभारियों की भी होगी रवानगी

पिपलौद थाना प्रभारी एसएन पांडे में लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ है। पिछले साल हुए फेरबदल के बाद भी उन्हें नहीं हटाया गया। इसी तरह से मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदिया को भी एक ही थाने में तीन साल हो गए हैं। ऐसे में इनकी भी रवानगी की तैयारी है।

यहां लंबे समय से जमे हुए पुलिसकर्मी

जिले की डीएसबी शाखा में लंबे समय से पुलिसकर्मी पदस्थ है। यहां पांच से अधिक साल से यहां दस से अधिक पुलिसकर्मी हैं। जिनमें प्रधान आरक्षक, एएसआइ और एसआई है। लंबे समय से इनका भी स्थानांतरण नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार इन पर भी तबादले की गाज गिर सकती है।

- पांच साल से एक ही जगह पदस्थ करीब 100 पुलिसकर्मियों को सूची तैयार की है। इन सबका स्थानांतरण जल्द ही किया जाएगा। लंबे समय से थाने में पदस्थ प्रभारियों को तबादला होगा। - अगम जैन, पुलिस अधीक्षक।