
खंडवा. इस तरह मस्टर रोल में घालमेल कर किया घोटाला।
जिले में अधिकारियों की नाक के नीचे भ्रष्टाचारी जमकर खेल कर रहे हैं। बिजौराभील में एक ही फोटो कई बार मनरेगा पोर्टल पर अपलोड करने के बाद अब नया मामला शिवना और पिपल्या तहार पंचायत का आया है। यहां शिवना में दो दिन एक ही मस्टर पर वहीं मजदूर बताए गए, कुछ मजदूरों की फोटो बदली, लेकिन नाम नहीं। पिपल्या में तो एक ही मस्टर पर उन्हीं मजदूरों को दूसरे दिन भी मजदूरी करना दिखाया गया।
निलंबन के बाद भी डटा पंचायत में
ग्राम शिवना मे पिछले साल अक्टूबर में एक बगिया मां के नाम फर्जीवाड़ा सामने आया था। जनपद की जांच टीम ने जांच के बाद यहां सचिव शिवशंकर यादव द्वारा 2.5 लाख रुपए का गबन करना पाया था। सचिव ने बगिया के नाम पर एक पौधा भी नहीं लगवाया और फर्जी मस्टर चढ़ाकर 2.5 लाख रुपए निकाल लिए थे। जिसके बाद जिपं सीईओ ने सचिव को निलंबित किया था। निलंबन के बाद भी सचिव उसी पंचायत में डटा हुआ है और जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। यहां सरपंच पवन पाटीदार जो कांग्रेस में जावर का ब्लॉक अध्यक्ष भी है। सरपंच पर सचिव के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप है।
ऐसे किया फर्जीवाड़ा
शिवना में 24 मई को मस्टर रोल 5734 में 10 मजदूर काम करना बताए गए है। इसमें पारूबाई अनवर, दगडू सुमन, कडवीबाई, लखन, दुर्गा लखन, रामचंद्र, गोदावरी, सुरेंद्र रतनसिंह, कालू और नीमाबाई है। दूसरे दिन 25 मई को इसी मस्टर पर इन्हीं मजदूरों के नाम दर्ज है, लेकिन इसमें पारूबाई, लखन, दुर्गा लखन, रामचंद्र, सुरेंद्र रतनसिंह और नीमाबाई के फोटो बदल गए है। यहां 24 और 25 मई को कुल 355 लेबर मनरेगा में मजदूरी करना बताया गया है। जबकि 27 मई को यहां कुल 441 मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम किया है।
पिपल्या में तो फोटो भी नहीं बदले
पिपल्या तहार में तो 24 और 25 मई को एक ही मस्टर रोल 4299 पर वहीं 10 मजदूर काम करना बताए गए है। यहां दोनों दिन अपलोड किए गए फोटो में सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें किसी का भी पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ आंख और नाक ही दिख रहे है। इसी तरह मस्टर रोल 5902 में 24 और 25 मई को 10 लेबर दर्ज है। दोनों ही दिन सिर्फ एक फोटो छोडकऱ बाकी सबके फोटो वो ही है। फर्जीवाड़ा करने वाले ने रानू प्रकाश के नाम पर 24 मई को महिला की फोटो और 25 मई को रानू प्रकाश पुरुष की फोटो डाल रखी है।
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
शिवना और पिपल्या तहार पंचायत में मनरेगा के फर्जी मस्टर रोल का मामला संज्ञान में आया है। इस मामल में जांच करवाकर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित दुबे, एपीओ मनरेगा
Published on:
01 Jun 2026 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
