कोरबा

CG suicide News: पत्नी के मायके जाने से पति परेशान… घर में लगाई फांसी, मोहल्ले में मचा हड़कंप

CG Suicide News: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम उमरेली में आज सुबह एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से परेशान हो कर पंखे में फांसी लगा ली है।

less than 1 minute read
May 17, 2025
प्रताड़ना से परेशान बहू ने की खुदकुशी! पति व जेठ-जेठानी के खिलाफ FIR दर्ज, सास-ससुर गिरफ्तार...(photo-patrika)

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम उमरेली में आज सुबह एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से परेशान हो कर पंखे में फांसी लगा ली है। जिसके बाद से पुरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।

उरगा थाना क्षेत्र ग्राम उमरेली में आज सुबह हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव उसके घर पर पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

CG Suicide News: माता-पिता गए थे दशगात्र कार्यक्रम में

पुलिस ने जब जाँच में जुटी तो पता चला की मृतक की पहचान 35 वर्षीय जगन्नाथ यादव के रूप में हुई है। उसके पिता मिठाई लाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह उसका इकलौता पुत्र था। पति-पत्नी दोनों रायगढ़ जिले की खरसिया क्षेत्र में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। सुबह वापस लौटने के बाद जब काफी समय तक आवाज देने के बाद भी घर के दरवाजा नहीं खोला।

तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना आसपास लोगों को दी। जहां दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक युवक घर पर अकेले था और पिछले काफी समय से परेशान था। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ के तीन बच्चे हैं और पत्नी जगन्नाथ को छोड़कर तीन बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। इस बात से वह बेहद परेशान रहा करता था। उरगा थाना में पदस्थ अजय कुमार पांडे मर्द जांच करने मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच की।

Updated on:
17 May 2025 05:49 pm
Published on:
17 May 2025 05:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर