कोरीया

KORIA BREAKING: क्राइम ब्रांच की जाल में ऐसे फंस गया तेन्दुए की खाल का सौदागर, कीमत है 5 लाख- देखें वीडियो

सलगवां-लटमापारा में छापा मारा, पांच लाख कीमत की तेंदुए की दो खाल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम खरीदार बनकर पहुंची, पांच लाख में दो खा
2 min read
koria news news
Dealers of leopard skins

बैकुंठपुर. क्राइम ब्रांच की टीम के कुछ सदस्य खरीदार बनकर ग्राम पंचायत सलगवां के लटमापारा में खरीदार बनकर पहुंची और तेंदुए की दो खाल खरीदने के लिए पांच लाख में तय कर लिया था।

मामले की सूचना पर क्राइम ब्रांच की पूरी अचानक धावा बोला और दो खाल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में तेंदुए की दो खाल की कीमत पांच लाख आंकी गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल शर्मा ने पुलिस लाइन कांफ्रेस हाल में शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कोरिया में काफी लंबे समय से दुर्लभ वन्यजीव प्राणियों का अवैध रूप से खाल की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवेंद्र राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई करने भेजा गया था। क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार रात को सोनहत थाना के रामगढ़ पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत सलगवां के लटमापारा पहुंची।

इस दौरान टीम के कुछ सदस्य खरीदार बनकर आरोपी देवपाल चेरवा पिता हीरालाल(53)के घर पहुंचे और तेंदुए की खाल खरीदने का सौदा तय किया। मामले में खाल रखने की पुख्ता होने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने धावा बोला और दो खाल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ धारा 9, 39 (ख) वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई में रामगढ़ चौकी अभाष मिंज, आशीष मिश्रा, संतोष सिंह, मुमताज खान, दीपक पाण्डेय शामिल थे।

कोरिया में पहला मामला हो सकता है
एएसपी शर्मा ने कहा कि संरक्षित वन्य प्राणी जीव की खाल तस्करी करने का यह पहला मामला हो सकता है। मामले में फॉरेस्ट अधिकारियों से मदद लेकर तेंदुए की मौत होने, उसकी उम्र सहित अन्य जानकारी ली जाएगी। आरोपी के पास से जब्त दो खाल की कीमत करीब पांच लाख आंकी गई है। वहीं तेंदुए की खाल को देखकर हाल ही में शिकार करने की आशंका जताई गई है।


पैरावट में छिपाकर रखा था तेंदुए की खाल
एएसपी शर्मा ने कहा कि छापामार कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर दो खाल बरामद किया गया है। आरोपी ने तेंदुए की खाल को पैरावट में छिपाकर रखा था। फिलहाल मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। जिससे कई मामले का खुलासा हो सकता है।

Published on:
17 Feb 2018 09:52 pm