कोरीया

होटल मालिक ने कॉल कट कर सरकारी मोबाइल रखा ही था कि धमाके के साथ हो गया ब्लास्ट, फिर…

संचार क्रांति योजना के तहत मिली थी माइक्रोमैक्स मोबाइल, बाल-बाल बचा होटल संचालक, मच गया हड़कंप

less than 1 minute read
Mobile blast
Mobile blast

खडग़वां. कोरिया जिले के खडग़वां पंचायत में एक होटल संचालक उस समय बाल-बाल बच गया, जब सरकारी मोबाइल तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि उसने बात करने के बाद मोबाइल को जमीन पर रख दिया था।

हादसे में मोबाइल जल गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गौरतलब है कि संचार क्रांति योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राहियों को माइक्रोमैक्स मोबाइल का वितरण किया जा रहा है।


नगर निगम चिरमिरी द्वारा उज्ज्वल चटर्जी को छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना से नि:शुल्क मोबाइल का वितरण किया गया था। हितग्राही उज्जवल ने खडग़वां में छोटा होटल खोल रखा है तथा प्रतिदिन वहां आना-जाना करता है। होटल संचालक ने गुरुवार की दोपहर करीब ३ बजे मोबाइल को चार्ज पर लगाया था।

इस दौरान किसी का कॉल आने पर उसने मोबाइल उठाया और बात करने लगा। बात करने के बाद उसने मोाबाइल को दुकान में ही जमीन पर रख दिया। इसी बीच धमाके के साथ मोबाइल ब्लास्ट हो गया।

आवाज सुनकर उसने देखा तो बैटरी दूर फेंका गई है और मोबाइल जल चुका है। हादसे के बाद होटल व आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग होटल में पहुंचे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पर राहत की सांस ली।


कई जगह फट चुकी है मोबाइल
संचार क्रांति योजना के तहत हितग्राहियों को वितरित मोबाइल के फटने की घटनाएं कई जगह से आ चुकी हैं। हालांकि इन घटनाओं में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं आई है। इसके बावजूद कुछ लोग दहशत में हैं।

Published on:
04 Oct 2018 05:35 pm
Also Read
View All
Amritdhara Waterfall: वाटरफॉल में 90 फीट की ऊंचाई से कूद गया युवक, हुई मौत, कुछ घंटे पहले ही यहां से गई थीं कलेक्टर

Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा