कोरीया

एसपी ऑफिस के सामने खेल रहे थे जुआ, विस चुनाव में वीडियो निगरानी समिति के प्रभारी समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ फड़ में छापा मारा, 44 हजार 930 रुपए बरामद व 5 आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Gambling
Gamblers arrested

बैकुंठपुर. कोतवाली प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के सामने सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से 44 हजार 930 रुपए नकद व 52 पत्ती जब्त की गई है। वहीं एक आरोपी का नाम रमोद कुमार चौधरी है, जिसके विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर तहसील स्तरीय वीडियो निगरानी समिति का प्रभारी होने की चर्चा है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर के माध्यम से सोमवार रात करीब 10 बजे सिविल लाइन सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मामले में कोतवाली प्रभारी अनंत ने उप निरीक्षक विजय कुमार राठौर के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी को जुआ फड़ में छापा मारने भेजा।

इस दौरान एसपी कार्यालय के सामने, रामानुज क्लब के पास न्यायालय रोड पर कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसे का हार जीत का दांव लगा रहे थे। मामले में घेराबंदी कर पांच जुआरी को धरदबोचा गया। इस कार्रवाई में एएसआइ दिलीप दुबे, नवीन साहू, सजल जायसवाल, संदीप साय, रमेश पाण्डेय शामिल थे।


तहसीलदार की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई कर दबोचा
पुलिस के अनुसार सड़क किनारे जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद गवाह के रूप में तहसीलदार टीकाराम देवांगन एवं समाजसेवी अनुराग दुबे के साथ घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने जुमला रकम 44 हजार 930 रुपए एवं 52 पत्ती ताश को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कारण बताकर गिरफ्तार किया गया।

अपराध जमानतीय होने के कारण जमानतदार पेश करने पर मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


यह हैं आरोपी, इतनी राशि बरामद
-बृज बिहारी गुप्ता पिता स्व. सीताराम गुप्ता (54) स्कूलपारा बैकुंठपुर के पास के पास 350 रुपए, फड़ से 10300 रुपए।
- रमोद कुमार चौधरी पिता स्व. रामाधार चौधरी (40) जूनापारा बैकुंठपुर के पास से 800 रुपए, फड़ से 11400 रुपए।
- महोनराम मंहत पिता स्व. पुलकेश्वर मंहत (50) प्रेमाबाग बैकुंठपुर के पास से 780 रुपए, फड़ से 12800 रुपए।


- दयाराम यादव पिता धरमू यादव (53) कचहरीपारा बैकुंठपुर के पास से 430 रुपए, फड़ से 4300 रुपए।
- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व लालचंद्र गुप्ता(39) बाजारपारा बैकुंठपुर के पास से 370 रुपए, फड़ से 3400 रुपए।


किस रमोद चौधरी को पकड़ा, ली जाएगी जानकारी
विधानसभा चुनाव में वीडियो निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसमें नगर निगम चिरमिरी सहित तहसील स्तर पर छह टीम शामिल हैं। जिसमें एक प्रभारी व एक सदस्य हैं। बैकुंठपुर तहसील टीम के प्रभारी रमोद चौधरी हैं। पुलिस ने जुआ खेलते समय किस-किस नाम के आरोपी को पकड़ा है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि जमानती धारा होने के कारण जमानत मिल जाती है। फिर भी मामले में चर्चा कर जानकारी ली जाएगी।
आरए कुरुवंशी, अपर कलक्टर एवं प्रभारी जिला स्तरीय वीडियो निगरानी समिति कोरिया

Updated on:
17 Oct 2018 03:56 pm
Published on:
17 Oct 2018 03:56 pm
Also Read
View All
घर में अकेली थी महिला, बाद में मिला शव, मनेंद्रगढ़ में संदिग्ध मौत से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Koria News: फॉरेस्ट विभाग ने कॉलोनी की जमीन को अपना बता पेश किया था दावा, कोर्ट ने कहा- ये आपकी नहीं, डेविड प्रकाश रॉबर्ट की है

Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी