कोटा

August 2017 Flashback : सपनों ने भरी उड़ान, मिला अनूठा हैंगिंग ब्रिज

कोटा. अगस्त 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनकी एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।  
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2017, 9:18 PM IST
अगस्त 2017

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्‍यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह अगस्त 2017 की प्रमुख घटनाएं -

04/08/2017 फैसलों का शतक
राजस्व अपील अधिकारी पंकज कुमार ओझा ने 4 अगस्त को एक ही दिन में 107 फैसले सुनाकर अनूठा रिकॉर्ड बनाया। उनका यह प्रयास लिम्बा बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। ओझा ने त्वरित न्याय का संदेश देने को ऐसा किया।


पूरे माह डेंगू ने बरपाया कहर
मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही अगस्त माह में कोटा शहर में डेंगू का प्रकोप फैल गया। रोजाना 4-5 डेंगू पीडि़त सामने आने लगे। धीरे-धीरे डेंगू जानलेवा साबित होने लगा। प्रकोप के चलते नगर निगम व चिकित्सा विभाग के खिलाफ लोगों का अक्रोश फैलने लगा। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुए। पूरे सीजन में डेंगू ने करीब 70 शहरवासियों की जान ली। सर्वाधिक कहर अगस्त में बरपा।

18/08/2017 कोटा की उड़ान
18 अगस्त को कोटा को कई सौगातें मिली। बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरु हुई। साथ ही अभय कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर शुरू हुआ। क्लीन एनर्जी नेटवर्क व स्टार्टअप प्लेटफॉर्म मिला। सरकार के समक्ष शहर की खराब सड़कों का मामला सांसद ओम बिरला ने उठाया।

29/08/2017 - 11 साल बाद मिला हैंगिंग ब्रिज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त को उदयपुर से कोटा में बने राज्य के पहले स्टे हैंगिंग ब्रिज का ई-लोकर्पण किया। पिछले 11 सालों से कोटावासी इसका इंतजार कर रहे थे। लोकर्पण समारोह का ब्रिज पर लाइव प्रसारण हुआ। कोटा में ब्रिज पर रामायण पाठ-हवन हुए।

Updated on:
30 Dec 2017, 9:18 PM IST
Published on: