25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

April 2017 Flashback : कोटा जेल में जल रही थी भ्रष्टाचारी बत्ती

कोटा. साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनमें से माह अप्रेल 2017 की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 29 Dec 2017, 8:32 PM IST

जून 2017

कोटा .

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह अप्रेल 2017 की प्रमुख घटनाएं -

Read More: January 2017 Flashback: राशन, ब्लड बैंक और आरटीआई एक्टीविस्ट की मौत से खराब हुआ नाम

04/04/17 सेंट्रल जेल में जेलर का खेल
केन्द्रीय कारागार में जेलर बत्तीलाल मीणा कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराता था। इसके बदले वह उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलता था। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने कार्रवाई की। जेलर के घर पर भी मारे थे छापे। जेलर ने कैदियों के भरोसे ही जेल छोड़ रखी थी। जेलर जमानत पर।

Read More: February 2017 Flashback : कोटा का लाल चेतन चीता ऐसा दहाड़ा कि पूरे देश में हुई गूंज

04/04/17 पोते ने की दादा की हत्या
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पाइप लगाने के विवाद में एक कलयुगी पोते ने अपने दादा का सिर तलवार के वार से धड़ से अलग कर दिया। इससे पहले बेटे-बहू ने पिता के साथ लात-घूसों से मारपीट की थी।

Read More: March 2017 Flashback : अवैध टोल वसूली, डॉक्टर पत्नी व एक युवक की हत्या से खराब हुआ नाम

04/04/17 बिना बिल की एक लाख की दवा पकड़ी
महावीर नगर क्षेत्र में औषध नियंत्रण संगठन ने पकड़ी एक लाख की बिना बिल की दवाइयां। आरोपित युवक शाजापुर (मप्र) निवासी रामबाबू डांगी (21) मेडिकल स्टोर पर कर रहा था सप्लाई।

16/04/17 डिअर पार्क में आग
चंबल के किनारे स्थित डिअर पार्क में लगी आग। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने फायरलाइन बनाकर आग पर काबू पाया। दोपहर करीब 3.30 बजे लगी थी आग। पार्क में 30 वनकर्मी मौके पर पहुंचे। 8 से 10 हैक्टेयर में लगी आग।

Read More: इंजीनियर से लेकर जेलर तक सब हुए भ्रष्टाचारी, कोई नहीं दूध का धुला, पढि़ए 2017 में एसीबी कार्रवाई की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग