कोटा

कोटा की कॉलोनियां में सड़ांध से जीना हुआ दुश्वार उपर से मच्छरों ने किया हाल बेहाल

यूआईटी से अनुमोदित बोरखेड़ा क्षेत्र की कृषि भूमि पर बसी संतोषी नगर श्रीराम नगर, प्रताप नगर कॉलोनियों में गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है।

2 min read
Dec 28, 2017

कोटा .
यूआईटी से अनुमोदित बोरखेड़ा क्षेत्र की कृषि भूमि पर बसी संतोषी नगर प्रथम, द्वितीय, श्रीराम नगर, प्रताप नगर आदि कॉलोनियों में नालियां व सड़क नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। यही पानी खाली भूखंडों में लम्बे समय से भरा होने से सड़ांध मारने लगा है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। इसके चलते लोगों का जीना दुश्वार है।

नहीं बनी नाली
श्रीराम नगर के बाशिंदों ने बताया कि कॉलोनी में कई भूखंड खाली पड़े हैं। इनमें गंदा पानी भरा रहता है, जो सड़ांध मारता है। इसके चलते पनप रहे मच्छरों से लोग बीमार हो रहे हैं। यह कॉलोनी यूआईटी से एप्रूव्ड हो चुकी। इसके बावजूद भी यहां सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही। मकानों के सामने नालियां नहीं बनाई जा रही।

बच्चे हो रहे बीमार
श्रीराम नगर द्वितीय के बाशिंदों ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक एक बार भी सड़क नहीं बनी। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली भूखंडों में जमा हो रहा है। इसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। कॉलोनी में निगम की ओर से सफाई भी नहीं होती। ऐसे में कॉलोनीवासी कचरा खाली भूखंडों में फेंक देते हैं। जहां दिनभर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं।

जनता की पीड़ा, उन्हीं की जुबानी...
बोरखेड़ा श्रीरामनगर से खुशबू रानी का कहना है कि खाली भूखंडों में भरा पानी सड़ांध मार रहा है। मच्छर पनप रहे हैं। मोहल्ले के अधिकांश बच्चे बीमार हो रहे हैं। नालियां नहीं बनी। बरसों पहले जो नालियां बनी थी, वह डेमेज हो चुकी हंै।
बोरखेड़ा से श्रीराम नगर से जय शंकर का कहना है कि कॉलोनी में समय पर सफाई नहीं होती। सफाई करवाने के लिए कई बार स्थानीय पार्षद को अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आखिर समस्या बताएं तो किसे।
बोरखेड़ा प्रताप नगर सोनू का कहना है कि खाली भूखंडों में मोहल्ले के लोग कचरा व पॉलीथिन डाल देते हैं। जहां पर दिनभर आवारा मवेशी मुंह मारते रहते हैं। समय पर सफाई भी नहीं होती। समस्या बताते हैं तो सुनवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ें

OMG! कोटा में नए साल से सिर्फ एक Whatsapp मैसेज Free में पहुंचाएगा घायलों को जल्द अस्पताल
Updated on:
28 Dec 2017 01:23 pm
Published on:
28 Dec 2017 12:50 pm
Also Read
View All