कोटा

January 2017 Flashback: राशन, ब्लड बैंक और आरटीआई एक्टीविस्ट की मौत से खराब हुआ नाम

कोटा. जनवरी 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 10:15 PM IST
Flashback January 2017

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह जनवरी 2017 की प्रमुख घटनाएं-

Read More: OMG! कोटा में नए साल से सिर्फ एक Whatsapp मैसेज Free में पहुंचाएगा घायलों को जल्द अस्पताल

06/01/2017 राशन घोटाला
नांता व कुन्हाड़ी के मृत लोगों के राशन कार्ड से शिवपुरा के डीलर ने उठाया गेहूं, चीनी व केरोसिन। पत्रिका की पड़ताल से हुआ था खुलासा। करीब दो दर्जन मामले आए थे पकड़ में। रसद विभाग के कार्मिकों की भूमिका थी संदिग्ध। जांच के बाद राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित। उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

06/01/2017 आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
आरटीआई एक्टिविस्ट बिरधीलाल नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे उसी रात को जयपुर से आए थे, सुबह घर की छत पर पानी की टंकी में उनका शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वे एमबीएस में एंटी गैंगरीन इंजेक्शन व एम्बुलिन इंजेक्शन घोटाले कर चुके थे उजागर।


08/01/2017 एमबीएस ब्लड बैंक घोटाला
महाराव भीम सिंह अस्पताल के ब्लड बैंक से दूसरे ग्रुप का ब्लड किया जा रहा था जारी। चढ़ाने से पहले चिकित्सक ने जांच की तो पता चला। ब्लड की खपत करने के लिए बोले नुकसान नहीं करेगा। मरीज के परिजन काटते रहे चक्कर।

25/01/2017 रेस्क्यू कर लाए पैंथर की मौत
घाटोली से रेस्क्यू कर कोटा जू में लाए गए पैंथर की यहां मौत हो गई थी। शव का रावठा वन क्षेत्र में किया गया था अंतिम संस्कार। दस वर्षीय नर पैंथर की मौत सेप्टिसेमिक शॉक से हुई थी।

Read More: राजस्थान के इस अस्पताल में स्ट्रेचर का काम करते हैं तीमारदारों के कंधे, और जिनका है यह काम वो लेते 100 रूपए

Published on: