25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों की परेशानी दूर हटी, आठवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को अब ट्रांसपोर्ट वाउचर

कोटा . सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब घर से स्कूल जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे भी वाहनों में स्कूल जा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Dec 2017, 1:28 PM IST

school bus

कोटा .

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब घर से स्कूल जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे भी वाहनों में स्कूल जा सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना लागू की है। इस योजना के तहत उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पहले इनको मिलता था फायदा
दरअसल, यह योजना पहले सरकार ने पांच किलोमीटर दूरी से स्कूल आने-जाने वाली माध्यमिक स्तर की बालिकाओं के लिए चलाई थी। पहली बार अब इसे प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए लागू की है। इस योजना का जिले में क्रियान्वयन सर्व शिक्षा अभियान के जिम्मे रहेगा। पीईईओ के निर्देशन में स्कूलों के प्रधान दूर से आने वाले बच्चों का सर्वे कर एसएमसी या एसडीएमसी के जरिए इनके आवेदनों का अनुमोदन करवाकर बच्चों को ट्रांसपोर्ट वाउचर दिलवाएंगे।

Read More: OMG! कोटा निगम की मशीन 20 फीट पर ही दे गई जवाब, डेढ़ घंटे तक सर्दी में छूटे पसीने, अटकी सांसे


मिलेंगे 10 व 15 रुपए
योजना के तहत 5वीं तक के बच्चों को 1 किलोमीटर स्कूल होने पर 10 रुपए रोज मिलेंगे। वहीं 2 किमी से ज्यादा दूरी तय करके आने वाले छठी से आठवीं तक के बच्चों को 15 रुपए प्रति छात्र दिए जाएंगे।

बच्चों की हाजिरी रखेगी मायने
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद इसके लिए पहले छह महीने की अग्रिम राशि देगी। इसमें बच्चों की नियमित उपस्थिति मायने रखेगी और उसी अनुसार वाउचर भुगतान होगा। एकल स्थिति पर पहले महीने में पात्र छात्रों के बैंक खातों में औसत 20 दिन का भुगतान किया जाएगा। इस राशि का समायोजन उपयोग के बाद किया जाएगा।

Read More: व्यवस्थाएं मृत, मुर्दे सफर पर! जिन्हे जिन्दा लोगों की ही नहीं कद्र वह मुर्दो की कैसे करे

बच्चों के लिए वाहन का भी विकल्प
सरकारी स्कूलों के वे बच्चे जो एक ही सड़क से दूरदराज से स्कूल आते हैं। उनके लिए सामूहिक वाहन का विकल्प भी रहेगा। एसएमसी या एसडीएमसी द्वारा यह विकल्प चुनने पर वाहन व्यवस्था पूरे सत्र के लिए की जाएगी।
प्रारंभिक शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी देवलाल गोचर का कहना है कि आठवीं तक के बच्चों के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के आदेश मिले हैं। यह सभी पीईईओ को जारी कर दिए हैं। वे ही छात्रों को योजना का लाभ दिलाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग