25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाहे कनेक्शन काटो या ट्रांसफार्मर उखाड़ो पर वसूलो 152 करोड़ रुपए, अब छूटेंगे उपभोक्ताओं के पसीने

कोटा जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया करोड़ों की वसूली को लेकर सहायक अभियंताओं को हिदायत दी, कि वसूली में लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Dec 2017, 12:23 PM IST

Electricity Bill Pending

मोईकलां.

कोटा जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया करोड़ों की वसूली को लेकर डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों ने अभी से ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। जिले के सहायक अभियंताओं को बुधवार को हिदायत दी गई है, कि वसूली में लापरवाही सामने आई तो किसी कार्रवाई की जाएगी।
डिस्कॉम सूत्रों ने बताया कि बिजली की बकाया राशि की वसूली को लेकर वैसे तो एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष वसूली अभियान चलाया जाता है। सिर्फ एक माह चलने वाले वसूली अभियान से डिस्कॉम की बकाया राशि कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। हर वर्ष एक उप मंडल में लगभग एक से डेढ करोड़ बकाया में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते वर्तमान में कोटा जिले में बकाया राशि बढ़कर 152 करोड़ रुपए हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष तक यह बकाया राशि करीब सवा अरब रुपए के बताई गई थी।

सूत्रों ने बताया कि 31 दिन की वसूली के चलते ही बकाया राशि अब डेढ़ अरब का आंकड़ा पार कर चुकी है। डिस्कॉक के हर उपमंडल पर पांच करोड़ से लेकर 12 करोड़ तक बकाया राशि चल रही है।

Read More: व्यवस्थाएं मृत, मुर्दे सफर पर! जिन्हे जिन्दा लोगों की ही नहीं कद्र वह मुर्दो की कैसे करे

कनेक्शन काटो, ट्रांसफार्मर उतारों
अधीक्षण अभियता ने सहायक अभियंताओं से साफ कहा कि कनेक्शन काटो या ट्रांसफार्मर उतारो हर हाल में बकाया वसूली होनी चाहिए। कोटा से निर्देश मिलते ही सहायक अभियंता भी अलर्ट हो गए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बकाया सूची देकर कहा कि मार्च का इंताजर नहीं करना है। दिसम्बर तो मार्च समझकर वसूली करना शुरू कर दो। हालांकि वसूली निर्देशों में अधीक्षण अभियंता ने यह भी कहा है कि कृषि कनेक्शन पर बकाया के लिए किसानों को फरवरी तक परेशान नहीं किया जाए। वहीं घरेलू पर बकाया वालों को पहली प्राथमिकता पर रखा जाए।

Read More: OMG! कोटा निगम की मशीन 20 फीट पर ही दे गई जवाब, डेढ़ घंटे तक सर्दी में छूटे पसीने, अटकी सांसे

समय पर किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली देने की जिस तरह से हमारी जिम्मेदारी है। उसी तरह से उपभोग की गई बिजली की राशि वसूलना भी हमारा ही काम है। किसी को परेशानी भी नहीं हो और बकाया पैसा भी आए इसलिए सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वसूली को लेकर अलर्ट हो जाए।

कोटा वृत विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता जसराज मीणा का कहना है कि वसूली में लापरवाही सामने आई तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कोटा जिले में बकाया का आंकड़ा डेढ अरब को पार कर चुका है।

Read More: अन्नदाता के आंसू: सीएडी प्रशासन सोया तो दबंगों ने डाला पानी पर डाका, किसान रहा प्यासा...देखिए तस्वीरें

फोन पर दी चेतावनी
बुधवार को अधीक्षण अभियंता द्वारा सहायक अभियताओं को फोन कर हिदायत देते हुए कहा कि बकाया वसूली में लापरवाही सामने आई तो सॉरी कहने की गुंजाइस भी नहीं बचेगी। जिस उप मंडल में बकाया राशि ज्यादा होगी। उस उप मंडल के सहायता अभियंता पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग