
रविवार को दोपहर बादल छा गए और तेज हवाएं चली। साथ ही बरसात शुरू हो गई। बरसात में चने के आकार के ओले गिरे। क्षेत्र में बोराव भैंस रोड गढ़ बड़ोदिया आदि स्थानों पर ओले गिरे। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से चना, सरसों, गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है। ओले गिरने से फसल की बालियां और पौधों को नुकसान होने की संभावना है। बरसात होने के बाद पानी सड़कों पर बह गया। रविवार के साप्ताहिक हाट में सड़क किनारे बैठे सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां पानी में बहने लगी। बरसात के बाद मौसम में ठंडक आ गई।
बूंदाबांदी से हाट बाजार हुआ प्रभावित
केबल नगर. क्षेत्र में दोपहर को अचानक मौसम बदल गया तथा बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। जिससें हाट बाजार भी प्रभावित हुआ तथा दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। ग्राम पंचायत डोल्या क्षेत्र में रविवार को अचानक हुई ओलावृष्टि से किशनपुरा, पृथ्वीपुरा, गिरधरपुरा, चांदबावडी सहित अन्य गांवों में फसलें आड़ी पड़ गई। जिससें किसानों को काफी नुकसान हुआ हैं। किसानों का कहना हैं कि अचानक दिन में लगभग 10 से 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई।
Published on:
01 Feb 2026 11:37 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
