कोटा

July 2017 Flashback : दम्पत्ती की निर्मम हत्या बनी अबूझ पहेली

कोटा. जुलाई 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनकी एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।

2 min read
Dec 30, 2017
जुलाई 2017

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह जुलाई 2017 की प्रमुख घटनाएं जिन्हे चाह कर भी कोई नहीं भूला सकता है -

04/07/2017 फिर भेंट चढ़ी एक और जिंदगी
शहर में आवारा मवेशियों के आतंक की एक और महिला शिकार हुई। महापौर के वार्ड में हिंसक हुई एक गाय ने राह चलती महिला पर हमला कर दिया। गाय संतोषीनगर निवासी वृद्धा मधुबाई (60) को रौंदते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया। निगम के खिलाफ आक्रोश फूटा।
Read More: February 2017 Flashback : कोटा का लाल चेतन चीता ऐसा दहाड़ा कि पूरे देश में हुई गूंज

18/07/2017 स्क्रेप गोदामों में आग, दो मरे
मोहन टाकीज के पीछे श्रीपुरा स्थित स्क्रेप मार्केट में 18 जुलाई को रात पौने दस बजे भीषण आग लग गई। स्क्रेप गोदामों में पड़े पांच सिलेण्डर एक के बाद एक फट गए। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई, कई घायल हुए। चार घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

Read More: March 2017 Flashback : अवैध टोल वसूली, डॉक्टर पत्नी व एक युवक की हत्या से खराब हुआ नाम

19/07/2017 बुजुर्ग दम्पती की निर्मम हत्या
रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी में बुजुर्ग दम्पती बजरंग सिंह नरूका (70) व उनकी पत्नी साधना सिंह (66) की देर रात करीब 1 बजे की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद भागते हुए एक जने को पड़ोसी ने भी देखा। यह मर्डर पुलिस के लिए आज भी चुनौती है। कातिल गिरफ्त में नहीं आ सके। यह एक अबूझ पहेली बनकर रह गई है।

Published on:
30 Dec 2017 09:07 pm