कोटा

June 2017 Flashback : कोटा मे बजे खुशियों के ऐसे ढोल, जिनकी गूंज देशभर ने सुनी

साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्‍यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। जून 2017 की प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 8:47 PM IST
जून 2017

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह जून 2017 की प्रमुख घटनाएं -

10/06/17 मौत के पहले एडवांस बुकिंग
स्टेशन क्षेत्र के सुन्दर नगर स्थित सौ साल पुराने ईसाई कब्रिस्तान की हालत को लेकर अमानवीय खुलासा हुआ। 'राजस्थान पत्रिकाÓ ने ही खबर ब्रेक की कि इस कब्रिस्तान में शव दफनाने को दो गज जमीन की दिक्कत होने लगी है। लम्बी बुकिंग होने लगी है। दो परिवारों ने दो साल पहले ही यहां मौत से पहले अपने बुजुर्गो के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। उसकी बाउंड्री भी करा ली है।

11/06/17 जेईई एडवांस: बजे खुशियों के ढोल
जेईई एडवांस के नतीजों में कोचिंग नगरी का दबदबा रहा। कुल चयनित 50455 में से 18510 स्टूडेंट कोटा के रहे। टॉप100 में कोचिंग नगरी से 49 ने तो टॉप 10 में से 5 स्टूडेंट ने अपनी दस्तक दी।

12/06/17 लहसुन खरीद का ऐलान
किसानों की लम्बी मांग और आन्दोलन के बाद राज्य सरकार ने लहसुन की सरकारी खरीद का ऐलान किया। सहकारिता विभाग के मार्फत 3200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की मंत्री अजय सिंह किलक ने घोषणा की। 'पत्रिका' ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर किसानों की आवाज को मंच दिया था। सरकार ने हाड़ौती में कोटा, खानपुर, छीपाबड़ौद, के.पाटन के अलावा प्रतापगढ़ में खरीद केन्द्र की घोषणा की।

16/06/17 पीएम ने भेजे 50 हजार
पीएमओ ने अनाथाश्रम में रह रहे भाई-बहन सूरज और सलौनी को नोटबंदी के 8 माह बाद पुराने 96,500 रुपए के नोटों की एवज में 50 हजार रुपए की मदद की। 2013 में मां पूजा की हत्या के बाद बच्चे अनाथाश्रम में थे। वे पुश्तैनी घर गए तो बॉक्स में 96,500 के पुराने नोट मिले। आरबीआई ने बदलने से इनकार किया, बच्चों ने पीएम को लिखा, 16 जून को उन्हें 50 हजार की मदद का पत्र मिला।

Published on: