पुलिस ने उत्तर प्रदेश, नोएडा में दबिश देने की सूचना तीनों बदमाशों को मिली तो इन्होंने फरियादी अब्दुल रहीम खान से फोन पर सम्पर्क किया और लिया गया पैसा वापस देने व पुलिस मामला वापस लेने की बात कही। इसकी जानकारी फरियादी ने पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी को तीनों को कोटा बुलाने के लिए कहा। जैसे ही तीनों बदमाश कोटा पहुंचे, पुलिस ने उहें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओरैया निवासी दीपक बाबू (27), उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के शिवम चौक लोनी रोड निवासी अजय बघेल (26) व उत्तर प्रदेश ओरैया के जमालशाह निवासी चन्द्रभान सिंह(27) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।