कोटा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में मिले 2 करोड़ 24 लाख रुपए नकद

कोटा जिले के चेचट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार से भारी नकदी बरामद की गई। पुलिस ने गुजरात निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से करीब 2 करोड़ 24 लाख रुपए नकद जब्त किए।

2 min read
May 27, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। जिले के चेचट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार से भारी नकदी बरामद की गई। पुलिस ने गुजरात निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से करीब 2 करोड़ 24 लाख रुपए नकद जब्त किए। कार्रवाई के दौरान नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों और अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और वृताधिकारी रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में प्रोबेशनर आरपीएस अंकित कुड़ी, चेचट थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित पुलिस जाप्ता शामिल था।

ये भी पढ़ें

राजसमंद में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,नामांतरण खोलने के एवज में मांगी थी घूस

तलाशी के दौरान कार से मिली नकदी

चेचट थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

सीट के नीचे दो बॉक्सों से बरामद की नकदी

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्ति नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक और खलासी सीट के नीचे मिले दो बॉक्सों से नकदी बरामद की। जब्त की गई नकदी की कुल राशि लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपए है। पुलिस ने नियमानुसार इस मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है, ताकि आगे की जांच की जा सके।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति गुजरात के निवासी हैं और वे कार के जरिए इस नकदी को लेकर जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा इस मामले में किसी अवैध गतिविधि या लेनदेन की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल राजेंद्र की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें

Bundi News: 11वीं कक्षा के छात्र की साइलेंट अटैक से मौत, बाथरूम में नहाने गया था, परिवार में मचा कोहाराम
Published on:
27 May 2026 04:32 pm
Also Read
View All