उम्मेद सागर और अहमदी तालाब पर चली चादर, बाकी में आवक कम
Also Read
View All 
छबड़ा (बारां). क्षेत्र के तीतरखेड़ी गांव में बुधवार रात करीब 2 बजे घर के आंगन में खड़ी छह महीने पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्कूटी जल गई। आग की लपटों से आस-पास रखा सामान भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। स्कूटी में अचानक धमाके की आवाज हुई, जिससे घर में सो रहे परिजन जाग गए। बाहर आकर देखा तो स्कूटी आग की लपटों से घिरी हुई थी। परिजनों ने तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे और समय रहते जाग गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिजनों की तत्परता से आग को घर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। आग के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।