कोटा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक बात से खफा होकर सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने दिया इस्तीफा

कोटा. सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत सिंह ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र से अवगत करवाते हुए बताया कि इसे त्यागपत्र ही समझा जाए।
less than 1 minute read
• •
Jun 23, 2023
ashok_gahlot_1.jpg

कोटा. सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत सिंह ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र से अवगत करवाते हुए बताया कि इसे त्यागपत्र ही समझा जाए। उन्होंने पत्र में बताया कि वन्यजीव संरक्षण व वनों में उनकी गहरी रुचि है।एक विधायक के रूप में उन्होंने वन संरक्षण पर ध्यान दिया है।

प्रदेश के वाइल्ड लाइफ बोर्ड का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने वाइल्ड लाइफ संरक्षण में रुचि नहीं ली। बोर्ड की बैठकें भी समय पर नहीं होती हैं। वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा अनुसार अन्ता में गोडावन प्रजनन केन्द्र का विकास होना था, लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया। हाल ही में सीएमओ ने आदेश निकाल कर वन विभाग के 39 आईएफएस की सूची के साथ साथ बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। उन्होंने इस्तीफे में बताया कि जानकारी लेने पर पता चला कि विभाग के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री को नजर अंदाज कर तबादले किए जा रहे हैं।