कोटा

उम्मेद सागर और अहमदी तालाब पर चली चादर, बाकी में आवक कम

Aug 14, 2026
Rajasthan

भंवरगढ़. कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में गत गुरुवार रात्रि से शुरू हुआ बरसात का दौर रुक रुक कर बुधवार रात्रि तक जारी रहा जिसके कारण खेतों में खड़ी सोयाबीन, धान, मक्का की फसल में खरपतवार नाशक व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कार्य प्रभावित हो गया। सिंचाई विभाग के अनुसार क्षेत्र के गरड़ा गांव स्थित उम्मेद सागर, व अहमदी तालाब पर चादर चल गई है। कस्बे के प्रमुख सिंचाई स्रोत बिलासी बांध में भराव समता के मुकाबले 3.50 मीटर पानी की आवक हुई। इधर क्षेत्र के घट्टी गांव स्थित कालीसोत तालाब में 4.80 फीट, महोदरी में तीन फीट, नाहरगढ़ में शून्य, गोपालपुरा में 12.50 फीट, इकलेरा सागर में 12.50 फीट पानी की आवक हुई है कस्बे के किसानों ने बताया कि गत वर्ष इस समय तक लगभग 1200 एमएम बरसात हो चुकी थी किन्तु इस वर्ष अभी तक मात्र 165 एमएम बरसात हुई है जो ऊंट के मुंह में जीरे के सामान हैं। फिलहाल किसान खेतों में खरपतवार व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में जुट हुए हैं। कस्बे सहित आस-पास ग्रामीण अंचल के किसानों को अभी भी अच्छी बरसात का इंतजार है।

Updated on:
14 Aug 2026 06:02 am
Published on:
14 Aug 2026 06:02 am