आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया
कोटा. पुलिस ने शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर प्रवीण जैन व वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम अंकित जैन के निर्देश में पुलिस निरीक्षक लखन लाल मीणा के निर्देशन में टीम का गठन किया। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए आसूचनाएं एकत्रित की। 17 सितम्बर की सुबह मुखबीर से सूचना मिली की 80 फीट लिंक रोड छावनी में एक युवक चरस लेकर बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी।
पुलिस टीम ने युवक को चारों तरफ से घेरा और डिटेन किया। उससे नाम व पता पूछा तो अपना उसने अपना नाम ताहिर उर्फ भूरू निवासी किशोरपुरा बताया। उसकी तलाशी ली गई तो इसके पास एक किलोग्राम चरस मिली। इस पर ताहिर उर्फ भूरू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी से बरामदशुदा चरस की खरीद फरोख्त के बारे में बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।