
crime news : कोटा में नहीं थम रही चाकूबाजी की वारदातें : मामूली बात पर बदमाशों ने तीन लोगों को मारे चाकू
कोटा. शहर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को दो अलग.अलग थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की दो वारदातों में तीन जने घायल हो गए। घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नयापुरा थाना क्षेत्र में एक सुरक्षा गार्ड को चाकू मारेए जबकि कुन्हाड़ी क्षेत्र में फेरी लगाकर कपड़े बचने वाले दो जनों को चाकू के वार से घायल किया।
नयापुरा थाना क्षेत्र में तीन.चार जनों ने नर्सिंग कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती नयापुरा इस्माइल चौक निवासी सूरज ने बताया कि वह एमबीएस अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज में गार्ड है। शनिवार सुबह ड्यूटी गया था। दोपहर साढ़े बाहर बजे बंटी नामक युवक आया और उसे बुलाकर कॉलेज के बाहर ले गया। सूरज उसके साथ बाहर गया तो बंटी के तीन साथी पहले से ही बाहर खड़े थे। वहां उनसे कहासुनी हुई और बंटी ने सूरज के जांघ व कूल्हे पर चाकू से तीन वार किए और भाग गए। सूरज को लोगों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार एक माह पहले हुए विवाद के बाद बंटी व सूरज में रंजिश थी। इसी को लेकर बंटी ने वारदात की। उधर पुलिस उप अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि गार्ड के बयान लिए गए हैं। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो जनों को मारे चाकू
इधरए कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बूंदी रोड पर बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के दो जनों को चाकू से वार कर घायल कर दिया। एमबीएस अस्पताल में घायल नयापुरा खाईरोड निवासी आशु ;32द्ध ने बताया कि वह और सनाउल्लाह बाइक से फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। शनिवार दोपहर सनाउल्लाह कपड़े बेचकर बूंदी रोड से आ रहा था। इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास ब्रेकर आने पर सनाउल्लाह ने बाइक धीमे की तो पीछे बाइक पर आ रहे युवक की बाइक सनाउल्लाह की बालक से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सनाउल्लाह ने फोन कर आशु को मौके पर बुलाया। उधर बाइक चालक युवक ने भी उसके दो.तीन साथियों को बुला लिया। विवाद बढऩे के बाद दूसरे पक्ष के युवक ने पहले आशु पर चाकू से वार किया। उसने बचाव कियाए लेकिन चाकू उसके हाथ के अंगूठे पर लगा। उसके बाद युवक ने सनाउल्लाह की जांघ व कूल्हे पर चाकू से तीन वार किए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। आशु व सनाउल्लाह को उनके साथी एमबीएस अस्पताल लेकर आएए जहां उनका उपचार जारी है। दोनों घायल यूपी के रहने वाले हैं। घायल आशु यूपी मुजफ्फर नगर तथा सनाउल्लाह सालपुरा का हैए लेकिन कोटा में कई सालों से फेरी लगाकर कपड़े बेच रहे हैं। कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि दो बाइकों के टकराने को लेकर विवाद हुआ है। घायलों के बयान लिए हैंए मामले में अनुसंधान कर रहे हैं।
Published on:
12 Sept 2021 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
