कोटा

हरिद्वार से कांवड़ लेकर बड़ौरा पहुंचे युवा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Aug 27, 2026
Rajasthan

गऊघाट. सावन माह के अवसर पर बड़ौरा कस्बे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे तीन युवाओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया। युवाओं ने हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर बड़ौरा पहुंचे। जानकारी के अनुसार बड़ौरा निवासी जितेंद्र सुमन और हेमंत सुमन सहित तीन युवा करीब 21 दिन पूर्व बडोरा से कावड़ लेने हरिद्वार गए थे जहां से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। युवाओं ने पैदल यात्रा करते हुए मंगलवार शाम बड़ौरा पहुंचकर कांवड़ यात्रा पूर्ण की। कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बुधवार को युवाओं ने कांवड़ के पवित्र जल से भगवान भोले शंकर का अभिषेक किया।

Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am