कोटा

जोडो….फूल बरसाकर स्वागत किया

Aug 27, 2026
Rajasthan

गऊघाट. बड़ौरा कस्बे में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया। जुलूस सुबह इमाम चौक से शुरू हुआ, जो मुस्लिम मोहल्ला, धाकड़ धर्मशाला, मेन बाजार और शेरगढ़ रोड सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज की ओर से सदर बड़ौरा शहजाद अली मील मौला तथा सदर सिराज का माला पहनाकर स्वागत किया गया। थाना प्रभारी कमल सिंह, एएसआई नरफत सिंह, सीआई हेमंत शर्मा सहित पुलिस जाप्ता जुलूस के दौरान तैनात रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am