जोडों…. ईद मिलादुन्नबी के
Also Read
View All 
किशनगंज. पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में कस्बे में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कस्बे के युवा समीर पठान,सेकेट्री अब्दुल सलाम ने बताया कि जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर चारभुजानाथ मंदिर, फकीरों के मोहल्ले से बस स्टैंड होता हुआ मुस्लिम मोहल्ले में पहुंचा। जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा सहित आस-पास के गांव रानीबडौ़द,इकलेरा, हीरापुर के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जगह जगह छबील लगाकर स्वागत किया गया। जुलूस में अंजुमन इस्लामिया मदरसे के छोटे छोटे बच्चे सहित महिलाएं भी हाथो में झंडे लिए नजर आए। रानीबडौद के इरफान देशवाली ने बताया कि जुलूस के मुस्लिम बस्ती में पहुंचने पर मदीना मस्जिद रानीबडौ़द के मौलाना मोहम्मद रफीक द्वारा सलातो सलाम पढ़ा गया।