कोटा

Rain Alert: आज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, 44.2°C पहुंचा पारा, एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में बदलेगा मौसम

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोटा समेत कई इलाकों में आज आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना है।
2 min read
May 23, 2026
Rain Alert In Rajasthan
फोटो: पत्रिका

Rain Due To Active Western Disturbance: राजस्थान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार सुबह से ही नजर आने लगा। कोटा में सुबह-सुबह हवाएं चलने लगी। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार भी उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व कहीं-कहीं आंधी (40 से 50 किमी प्रतिघंटा) चलने के साथ ही हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर 24 मई से एक बार फिर तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार को भी सूर्यदेव का सितम हावी रहा। शुक्रवार को प्रदेश के 25 शहरों का पारा 40 डिग्री और चार शहरों का पारा 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ (44.2 डिग्री) सबसे गर्म रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में धूल भरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

आज इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

शहरों का तापमान डिग्री सेल्सियस

शहरअधिकतमन्यूनतम
चित्तौड़गढ़44.230.4
फलोदी44.0-
बीकानेर44.030.8
चूरू44.027.8
पिलानी43.526.6
श्रीगंगानगर43.427.6
अलवर43.230.5
बाड़मेर43.527.1
कोटा43.329.1
भीलवाड़ा42.125.7
करौली41.925.0
जयपुर41.530.7
अजमेर40.929.3
दौसा40.226.5

भीषण गर्मी से तप रहा कोटा, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

हाड़ौती अंचल में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोटा शहर शुक्रवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा था और दोपहर तक सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज गर्मी के चलते दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकले। गर्मी के कारण कूलर और एसी की मांग भी बढ़ गई। वहीं बिजली की खपत में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्का भोजन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पश्चिमी व पूर्वी भागों में 23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की वर्षा व आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। 24 मई से फिर से तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की व हीटवेव की आशंका है।

Updated on:
23 May 2026 07:34 am
Published on:
23 May 2026 07:34 am